Spider Found In Woman Ear: जितनी ये दुनिया अजीब है, उतने ही यहां रहने वाले लोग और उनके साथ घटित होने वाली घटनाएं। ऐसे में एक फोटो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग हिल जाएगा। आप सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर ऐसा भी हो सकता है। दरअसल, चीन के सिचुआन की रहने वाली एक महिला के साथ एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जिसके बाद सभी के होश उड़ गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट (Social Media Viral Post) में एक महिला के बारे में जिक्र किया जा रहा है, जिसके कान काफी दर्द महसूस हो रहा था, इसके साथ ही उसे अपनी कान से कुछ अजीबोगरीब आवाजें सुनाई दे रही थी। इसके बाद महिला के डॉक्टर के पास गई, जब एक्सरे किया गया, तब डॉक्टरों के भी होश उड़ गए। जांच करने पर पता चला कि कान के अंदर एक मकड़ी है, जो जाल बुन रही है। ऐसे में उसे बाहर निकाला गया।
महिला के कान में मकड़ी मिली जाल बुनती हुई मकड़ी
बता दें, मकड़ी जहरीली नहीं थी, नहीं तो महिला की जान भी जा सकती थी। हालांकि, इस मकड़ी के चलते महिला के कान के कैनल को थोड़ा हानि पहुंचा है। यह मामला हुइदोंग काउंटी पीपल्स हॉस्पिटल का है, जहां के डॉक्टरों ने सभी से यह अपील भी की है कि आगे से कभी को दर्द महसूस हो या कुछ अजीब एक्टिविटी तो डॉक्टर से सुझाव लें। अन्यथा यह काफी भयानक साबित हो सकता है। तो यह पोस्ट (Trending Post) आपको कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
