वायरल न्यूज़

घर की खिड़की से महिला चला रही दुकान, बनारस का यह वीडियो खूब हो रहा वायरल

बनारस की तंग गलियां, भीड़भाड़, जुगाड़ू लोग और उनका आइडिया का सबसे परफेक्ट वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक महिला को अपनी घर की खिड़की से पूजा और रोजमर्रा की चीजों की दुकान चलाते हुए देखा जा सकता है।

Image

बनारस में खिड़की से चल रही है दुकान (Instagram/@varanasi360)

सोशल मीडिया पर अक्सर हमें अजीबोगरीब चीजें वीडियो या फिर तस्वीरों के जरिए देखने को मिल जाती हैं। कुछ पोस्ट तो ऐसे होते हैं, जो हमारी कल्पना से भी परे होते हैं। हाल में एक ऐसा ही अनोखा नजारा बनारस की तंग गलियों में देखने को मिला। जहां एक महिला अपने घर की ऊपरी मंजील पर खिड़की से पूजा-पाठ और रोजमर्रा के समान की दुकान चलाते हुए नजर आई।

महिला की दुकान का वीडियो हुआ वायरल

फिलहाल महिला की इस दुकान का वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर सर्कुलेट हो रहा है। हमें यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @varanasi360 नामक अकाउंट पर देखने को मिली। वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने बताया कि महिला की पूजा-पाठ की यह दुकान बनारस के सुत टोला, राम घाट पर स्थित है।

यह बनारस में ही हो सकता है संभव

यूजर ने वीडियो के टाइटल में बताया कि ये दुकान बनारस की एक संकरी गली में स्थित है लेकिन यह जमीन पर नहीं बल्कि एक मंजील ऊपर है। इस दुकान की सबसे खास बात यह है कि इस घर की मालिक एक बुजुर्ग दादी हैं, जो अपने घर की खिड़की से रोजमर्रा का सामान बेचती हैं। नीचे से ग्राहक आवाज देकर अपना समान मंगाते हैं, दादी खिड़की से समान ऊपर से नीचे दे देती हैं। तो बाबू ये बनारस है जहां एक मंजिल ऊपर बनी दुकान भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।

खिड़की से ग्राहकों को समान देते नजर आई महिला

इस अनोखे दुकान के वीडियो को अब तक लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। कुछ यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए दुकान का सटीक पता भी बताया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला अपनी घर की खिड़की से पूजा-पाठ का समान और रोजमर्रा की जरूरत की चीजें एक बकेट में लटकाकर नीचे गली में खड़े ग्राहकों को दे रही हैं। तंग गली में जगह की कमी की वजह से महिला ने अपनी घर की खिड़की को ही छोटा सा स्टॉल बना दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article