Viral Video: आपने धरती पर बहुत सारे टैलेंटेड लोगों को देखा होगा। दूसरी तरफ हम आपको एक ऐसी महिला का वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसका टैलेंट देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। आपने फिल्मों में देखा होगा कि हीरो जानवरों की आवाज निकालकर उन्हें अपने पास बुला लेता है। कई लोग जानवरों की आवाज भी निकालते नजर आते हैं। लेकिन रियल लाइफ में किसी जानवर या जीव-जंतु की आवाज निकालकर उन्हें अपने पास बुलाना सच में गजब का टैलेंट है।
नहीं देखा होगा ऐसा टैलेंट
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला कौवों की हूबहू आवाज निकालती नजर आ रही है वीडियो में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि महिला न सिर्फ कौवों की आवाज निकाल रही है, बल्कि उन्हें बुला भी लेती है। यह देखकर यकीनन आपके होश उड़ जाएंगे। वीडियो में सबसे पहले आपको एक महिला अपने घर की छत पर टहलती दिख रही होगी। इस दौरान एक शख्स महिला का वीडियो बनाता रहता है। शख्स महिला से पूछता है कि क्या वह कौवों की आवाज निकालकर उनको बुला सकती है। देखें वीडियो-
इसके बाद महिला हैरान करने वाली चीज करती है। आप देख पाएंगे कि सबसे पहले महिला आसमान में देखती है इसके बाद वह कौवों की आवाज निकालना शुरू कर देती है। आप देख पाएंगे कि एक-एक कर बहुत सारे कौवे उसकी छत के ऊपर मंडराने लगते हैं। इस हैरान करने वाले वीडियो को @GurmeetBha53034 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसने भी महिला का यह टैलेंट इंटरनेट पर देख, वह दंग रह गया है।
