Shocking Jugaad Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में आजकल लोग कुछ भी करने को तैयार दिखाई देते हैं। कई लोग तो इस चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालने से भी बाज नहीं आते हैं। आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें रील्स बनाने के चक्कर में लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इसके बाद भी लोगों के ऊपर न जाने क्यों रील्स का पागलपन सवार है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो सामने आया है।
वीडियो देखकर कांप उठेगी आपकी रूह
इस वीडियो को देखकर पहले तो आपको अपनी आंखों पर ही यकीन नहीं होगा। वहीं जब आप गौर से वीडियो देखेंगे तो आपकी हालत खराब हो जाएगी। यह वीडियो ऐसा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आपने देखा होगा कि उत्तर भारत में लोग आग पर सेंककर लिट्टी खाते हैं। वहीं इस वीडियो में एक महिला आग की बजाए रूम हीटर पर लिट्टी सेंकती नजर आ रही है। सिर्फ यही नहीं रूम हीटर पर लिट्टी सेंकते हुए महिला ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो-
वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ गए हैं। ज्यादातर यूजर्स इस जुगाड़ को जानलेवा मान रहे हैं। वीडियो में आप देख पाएंगे कि इसके लिए टैगलाइन ‘एक पंथ दो काज’ दिया गया है। रूम हीटर के दो इस्तेमाल दिखाते हुए महिला लिट्टी सेंक रही है। वीडियो सामने आने के बाद लोग मान रहे हैं कि इस जुगाड़ से करंट लग सकता है और जान भी जा सकती है। आप देख पाएंगे कि महिला के आसपास चोखा और लिट्टी का आटा भी रखा हुआ है। इसके साथ ही हीटर पर लिट्टी सिंकती दिख रही है। इस वीडियो को angelsingh.2021 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
