Dulhan Video: भारत में शादी के दौरान तरह-तरह की रस्में निभाई जाती हैं। सबसे खास रस्म होती है दुल्हन का अपने दूल्हे के साथ सात फेरे लेना। इस दौरान पूरा परिवार और रिश्तेदार मौजूद होते हैं। आपने देखा होगा कि जब दुल्हन सात फेरे ले रही होती है, उस दौरान भावनाएं चरम पर होती हैं। हालांकि, कई बार कुछ फनी चीजें भी हो जाती हैं। जो पूरे माहौल को हंसी-मजाक से भर देती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
दुल्हन के साथ फेरे लेती दिखीं सहेलियां
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन अपने दूल्हे के साथ अग्नि के चारों तरफ फेरे ले रही होती है। इस दौरान माहौल पूरा पारंपरिक और भावुक होता है। हालांकि, तभी कुछ ऐसा हो जाता है, जिससे वहां पर हंसी-मजाक का पल बन जाता है। इसके साथ वीडियो इंटरनेट पर आने के बाद यह शादी चर्चा का विषय बन जाती है। आप देख पाएंगे कि जब दुल्हन फेरे ले रही होती है तो उसका भारी-भरकम लहंगा संभालने के लिए उसकी कुछ सहेलियां सामने आती हैं। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे कि दुल्हन का लहंगा संभालते-संभालते उसकी सहेलियां उसके साथ ही फेरों में भी साथ चलने लगती हैं। तभी वहां मौजूद किसी शख्स को अचानक याद आता है कि फेरों के समय जो लड़की दूल्हे के साथ चलती है, वही दूल्हे की पत्नी मानी जाती है। इसके बाद दुल्हन की सहेलियों को भी अहसास होता है कि वह उसके साथ सात फेरे ले रही हैं। यह देखकर मंडप में मौजूद लोग ठहाके लगाने लगते हैं। यहां तक कि दुल्हन खुद भी इस बात पर मुस्कुराने लगती है। इस मजेदार वीडियो को एक्स पर @SirAbdullahSidd नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
