वायरल न्यूज़

Viral Video: झूले पर अटकी सांसें, तो आंटी ने सीधे पति को मिलाया फोन, फिर कही ऐसी बात सुनकर लगाएंगे ठहाके

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला नाव वाले झूले में बैठकर डर के मारे चीखती नजर आ रही है। झूले के हिचकोलों से परेशान होकर महिला अपनी साथी से फोन लेकर बीच झूले में ही सीधे अपने पति को कॉल लगा देती है।

Image

आंटी ने बनाया माहौल (तस्वीर साभार- @priyareddybtiktok)

Viral Video: मेलों और अम्यूजमेंट पार्क्स में मिलने वाले रोमांचक झूले कई लोगों को पसंद आते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह एडवेंचर किसी बुरे सपने जैसा बन जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी हंसी (Funny Video) रोकना मुश्किल हो जाएगा। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं एक नाव वाले झूले का मजा लेने बैठी हैं। जैसे ही झूला रफ्तार पकड़ता है, उसमें बैठी एक महिला बुरी तरह डर जाती है। झूले की ऊंचाई और हिचकोलों से डरकर वह पहले तो चिल्लाती है और ईश्वर को याद करने लगती है। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती, डर के इस माहौल में वह अपनी पास बैठी साथी से मोबाइल मांगती है और सीधे अपने पति को फोन मिला देती है।

    फोन पर महिला जो कहती है, वही इस वीडियो का सबसे मनोरंजक हिस्सा है। महिला घबराई हुई आवाज में चिल्लाते हुए कहती है कि "अजी ये झूले वाले ने मेरे को झूले पर बिठा दिया है... अगर मैं मर गई तो तुम दूसरी शादी मत करना। महिला का यह ड्रामेटिक अंदाज देखकर उसके आसपास बैठी बाकी महिलाएं और बच्चे अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। झूले के हर हिचकोले के साथ महिला की चीखें और फनी डायलॉग्स जारी रहते हैं। आखिर किस तरह का माहौल था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    महिला ने बनाया माहौल

    वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि महिला के साथ तो खेल हो गया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को priyareddybtiktok नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस फनी वीडियो को लाखों लोग देख अब तक देख चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि डर में भी आंटी को पति की दूसरी शादी की फिक्र सता रही है। वहीं, कुछ लोगों ने इसे अब तक का सबसे मजेदार और रियल रिएक्शन बताया है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article