वायरल न्यूज़

सफर में बोर हो रहे थे यात्री, फिर पाजी ने गिटार पर छेड़ी ऐसी तान 'छल्ला' बनकर झूम उठी पूरी मेट्रो, देखें VIDEO

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में आमतौर पर लोग अपने-अपने फोन में व्यस्त या सफर की थकान में डूबे नजर आते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। मेट्रो में सफर कर रहे एक यात्री ने पास बैठे सिख युवक से गाना गाने का अनुरोध किया। सिख युवक ने मुस्कुराते हुए अपना गिटार निकाला और फिल्म 'जब तक है जान' का मशहूर गाना "छल्ला" इतने सुरीले अंदाज में गाया कि पूरी मेट्रो बोगी का माहौल ही बदल गया।

Image

सरदार जी ने मेट्रो में बनाया माहौल (तस्वीर साभार- @sumit_confused)

Viral Video: दिल्ली मेट्रो अपने अनगिनत वायरल वीडियो (Today Viral Video) और अनोखे वाकयों के लिए हमेशा चर्चा में रहती है। लेकिन, हर वायरल वीडियो विवाद का नहीं होता, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो दिल को छू लेते हैं और आपके चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, जिसमें एक सिख युवक के सुरीले नगमे ने मेट्रो के बोरिंग सफर को एक खूबसूरत कॉन्सर्ट में बदल दिया। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

    वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कंटेंट क्रिएटर मेट्रो में बैठे सिख युवक के पास जाता है और उनसे गाना गाने की रिक्वेस्ट करता है। सिख युवक मुस्कुराकर पूछता है कि उन्हें कौन सा गाना सुनना है। गिटार निकालने से पहले क्रिएटर मजाक में आस-पास देखते हुए कहता है, "भैया, देख लेना पीछे पुलिस तो नहीं है न। फिर पाजी के पास तो ₹20 होंगे पर मेरे पास पैसे नहीं हैं। यह सुनकर आसपास बैठे यात्री ठहाके लगाकर हंस पड़ते हैं। इसके बाद सिख युवक अपना गिटार संभालता है और शाहरुख खान की फिल्म का सुपरहिट गाना "छल्ला की लावे तां जावे..." गाना शुरू करता है। जैसे ही गिटार की तान छिड़ती है और युवक की मखमली आवाज गूंजती है, वहां मौजूद सभी लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। देखें वीडियो...

    पाजी ने बनाया माहौल

    वीडियो देखकर आप भी जरूर झूमने पर मजबूर हो गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को sumit_confused नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को मिलियन में लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो में ऐसे पल रोज देखने को मिलें तो सफर कभी थकाऊ न लगे। एक अन्य ने लिखा कि पाजी की आवाज में जादू है, दिल जीत लिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article