वायरल न्यूज़

Blinkit से चूहा मारने वाली दवाई लेकर पहुंचा डिलीवरी बॉय, रोती नजर आई ऑर्डर करने वाली महिला, फिर जो हुआ..

Ajab Gajab News: डिलीवरी बॉय के अनुसार, तमिलनाडु में उसे देर रात में तीन रैट किल का ऑर्डर मिला। इसके बाद वह तीनों रैट किल के पैकेट लेकर महिला के घर पहुंच गया। हालांकि, वहां पहुंचकर डिलीवरी एजेंट ने जो देखा उसके होश उड़ गए। डिलीवरी बॉय ने देखा कि जिस महिला ने रैट किल मंगवाया था, वह बहुत रो रही है।

Image

ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Ajab Gajab News: आजकल ज्यादातर लोग सामान मंगवाने के लिए ब्लिंकिट का सहारा लेते हैं। ब्लिंकिट से आप किसी भी तरह का घरेलू सामान मंगवा सकते हैं। इसी क्रम में तमिलनाडु की एक महिला ने आधी रात को ब्लिंकिट से रैट किल ऑर्डर किया था। इसके बाद डिलीवरी बॉय रैट किल लेकर डिलीवरी देने भी पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद जो हुआ उसने इंटरनेट यूजर्स को हिलाकर रख दिया है। आप भी इसके आकगे की बात जानकर हैरान रह जाएंगे।

डिलीवरी एजेंट ने शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में डिलीवरी बॉय ने सारी बात बताई है। डिलीवरी बॉय वीडियो में तीन रैट किल दिखाता नजर आ रहा है। डिलीवरी बॉय के अनुसार, तमिलनाडु में उसे देर रात में तीन रैट किल का ऑर्डर मिला। इसके बाद वह तीनों रैट किल के पैकेट लेकर महिला के घर पहुंच गया। हालांकि, वहां पहुंचकर डिलीवरी एजेंट ने जो देखा उसके होश उड़ गए। डिलीवरी बॉय ने देखा कि जिस महिला ने रैट किल मंगवाया था, वह बहुत रो रही है। देखें वीडियो-

इसके बाद डिलीवरी बॉय महिला को सामान देते-देते रुक गया। एजेंट ने महिला से पूछा कि क्या उन्हें कोई परेशानी है। क्या वह सुसाइड के बारे में सोच रही हैं। इसके बाद हालांकि, महिला ने बोली कि उसका ऐसा कोई इरादा नहीं है। फिर भी डिलीवरी बॉय ने महिला से कहा कि अगर उनको रैट किल की जरूरत है तो वह सुबह 7 बजे या किसी और समय पर भी इसे ऑर्डर ले आएगा। डिलीवरी एजेंट के काफी देर तक समझाने के बाद महिला ने वह ऑर्डर कैंसिल किया। वीडियो के अंत में डिलीवरी एजेंट कहता सुनाई दे रहा है कि उसे लग रहा है कि उसने कुछ तो हासिल किया है। वीडियो को dilli_rider_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article