दुनिया का सबसे अनोखा शहर जहां इंसानों के मरने पर लगी है पाबंदी! जाने कैसे पॉसिबल

Human Death Prohibited Village: प्रकृति का नियम है कि जो पैदा होगा उसकी मृत्यु जरूरी है। ऐसा कोई भी इंसान आज तक इस धरती पर नहीं पैदा हुआ, जो अमर हो और उसकी मृत्यु न हुई हो। दूसरी तरफ आज हम आपको एक ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां इंसानों के मरने पर पाबंदी है।

Authored by: आदित्य साहूUpdated Jan 9 2026, 16:37 IST
कहां पर इंसानों के मरने पर लगा है बैनImage Credit : IStock01 / 07

कहां पर इंसानों के मरने पर लगा है बैन

अब आपके दिमाग में सवाल आ रहा होगा कि ऐसा कौन सा शहर है, जहां इसानों के मरने पर पाबंदी है। चलिए हम आपको इस शहर के बारे में पूरी बात बताते हैं।

नॉर्वे में मौजूद है यह शहरImage Credit : IStock02 / 07

नॉर्वे में मौजूद है यह शहर

बता दें कि जिस शहर में इंसानों के मरने पर पाबंदी है, वह नॉर्वे में मौजूद है। हम आपको इस शहर का नाम और इसके पीछे का कारण बताते हैं।

लोंगयेरब्येन में इंसानों का मरना बैनImage Credit : IStock03 / 07

लोंगयेरब्येन में इंसानों का मरना बैन

नॉर्वे के स्वालबार्ड द्वीपसमूह की राजधानी और दुनिया का सबसे उत्तरी शहर लोंगयेरब्येन में इंसानों का मरना पूरी तरह से बैन है।

क्या है इसके पीछे का कारणImage Credit : IStock04 / 07

क्या है इसके पीछे का कारण

इस बैन के पीछे का कारण जानकर यकीनन आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, इस शहर में अत्यधिक ठंड पड़ती है, इस कारण यहां जमी हुई जमीन में लाशें नहीं सड़ती हैं।

कई दशकों से लाश को दफनाने पर पाबंदीImage Credit : IStock05 / 07

कई दशकों से लाश को दफनाने पर पाबंदी

लाश न सड़ने के कारण यहां कई दशकों से लाशों के दफनाने पर पाबंदी लगाई गई है। इस शहर का जीवन अत्यंत आधुनिक है।

जब मरने की कगार पर आते हैं लोगImage Credit : IStock06 / 07

जब मरने की कगार पर आते हैं लोग

जब यहां लोग मरने की कगार पर आते हैं तो उन्हें दूसरी जगह भेज दिया जाता है। गंभीर रूप से बीमार लोगों को भी किसी दूसरी जमीन पर भेजना अनिवार्य है।

लगातार 4 महीने तक रहता है पूरी तरह अंधकारImage Credit : IStock07 / 07

लगातार 4 महीने तक रहता है पूरी तरह अंधकार

इस शहर में लगातार 4 महीने तक पूर्ण अंधकार रहता है। जिसे Polar Night कहा जाता है। इसके साथ ही यहां ग्रीष्मकाल में पूरे 24 घंटे सूरज चमकता रहता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!