वायरल न्यूज़

Viral: दुल्हन चाहिए या रोबोट...लड़के ने शादी के लिए रखी ऐसी शर्तें, लिस्ट देखकर घूम गया लोगों का दिमाग

Viral: खुद को सुंदर, हैंडसम और वर्जिन बताकर मैट्रिमोनियल विज्ञापन में दुल्हन की लंबी-चौड़ी शर्ते चिपकाने वाले एक दूल्हे की विशलिस्ट अब इंटरनेट का सबसे बड़ा मजाक बन चुकी है। संस्कारी और मॉडर्न दुल्हन की ऐसी ना-मुमकिन मांगें देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हंस-हंसकर लोट-पोट हो रहे हैं और लड़के को सलाह दे रहे हैं कि इंसानों की दुनिया छोड़कर सीधे मंगल ग्रह से रिश्ता तलाश करे।

Image

शादी के लिए अनोखी शर्त (तस्वीर साभार- @Only_OneRR)

Viral: इंटरनेट और सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन शादी-ब्याह से जुड़े अनोखे मामले देखने को मिलते हैं। कभी किसी का अनोखा डांस वायरल होता है, तो कभी शादी का कार्ड। लेकिन इस बार एक ऐसा 'मैट्रिमोनियल डिमांड लेटर' सामने आया है, जिसे पढ़कर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और साथ ही लड़के के एटीट्यूड पर सिर भी पीट रहे हैं। आलम ये है कि इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

    वायरल पोस्ट के मुताबिक, लड़के के परिवार या खुद लड़के ने शादी के लिए अपनी योग्यताओं का बखान करते हुए लिखा है कि लड़का अत्यधिक सुंदर, पढ़ा-लिखा, संस्कारी और वर्जिन है। लेकिन असली ड्रामा तब शुरू होता है जब लड़के की तरफ से होने वाली दुल्हन के लिए मांगों की लंबी लिस्ट सामने आती है। लड़का का कहना है कि लड़की अत्यंत सुंदर और स्लिम हो। संस्कारी होने के साथ-साथ वर्जिन भी हो। घर के काम और खाना बनाने में एक्सपर्ट हो। मॉडर्न सोच रखती हो लेकिन पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करे। बिना किसी नखरे के पूरे परिवार की सेवा करे। देखें पोस्ट...

    सोशल मीडिया पर छाया पोस्ट

    जैसे ही इस पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, यह वायरल हो गया। एक्स पर इस पोस्ट को @Only_OneRR नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। अब इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि लोग आज के जमाने में भी दुल्हन को इंसान न समझकर अपनी इच्छाओं का 'मेन्यू कार्ड' बना रहे हैं। कई यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा कि अगर लड़के के पास इतनी शर्तें हैं, तो उसे किसी मैरिज ब्यूरो में नहीं बल्कि किसी साइंस लैब में जाकर अपने हिसाब से रोबोट तैयार करवाना चाहिए। तो इस पोस्ट पर आपकी क्या राय जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article