वायरल न्यूज़

OMG: महिला ने घर में पाल रखे थे 1 लाख से ज्यादा कॉकरोच! गलती से पुलिस को दिख गया ये खौफनाक मंजर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 12:31 PM IST

One Lakh Cockroaches in House: महिला ने अपने घर में 100-200 नहीं बल्कि एक लाख से ज्यादा कॉकरोच पाल रखे थे। इसके अलावा महिला ने 300 अन्य जानवरों को भी अपने घर में बंद करके रखा था। महिला के घर की हवा इतनी हानिकारक थी कि कोई भी ज्यादा देर तक अंदर नहीं रह सकता था।

Image

घर में कॉकरोच (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला के घर की हवा थी बेहद खराब
  • ज्यादा देर तक कोई भी नहीं रह सकता था अंदर
  • घर में महिला ने पाल रखे थे 300 से ज्यादा जानवर

One Lakh Cockroaches in House: कुछ लोगों को कुत्ते-बिल्ली पालने का शौक होता है तो कई लोगों को खरगोश जैसे जानवरों को पालने का शौक होता है। दूसरी तरफ एक महिला को कॉकरोच पालने का शौक था। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस महिला ने अपने घर में 100-200 नहीं बल्कि एक लाख से ज्यादा कॉकरोच पाल रखे थे। इसके अलावा महिला ने 300 अन्य जानवरों को भी अपने घर में बंद करके रखा था। इसकी भनक जब अधिकारियों को लगी तो उनके होश ही उड़ गए।

महिला के घर में मिले 300 से ज्यादा जानवर

अमेरिका की इस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि 51 साल की महिला सामाजिक कार्यकर्ता है। दरअसल, महिला के घर में एक मरीज ने गलती से फायर अलार्म बजा दिया था। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी महिला के घर पहुंच गई। उस वक्त महिला अपने घर में कुछ मरीजों से मिल रही थी। जब फायर ब्रिगेड के दमकलकर्मियों ने महिला के घर में प्रवेश किया तो उनकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा। महिला ने अपने घर में 1 लाख कॉकरोच, 150 पक्षी, सात कछुए, तीन सांप, 118 खरगोश और 15 बिल्लियों को पाल रखा था।

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि महिला के घर की हवा इतनी हानिकारक थी कि कोई भी अंदर नहीं जा पा रहा था। इस वजह से बचाव दल को हेज़-मैट सूट पहनना पड़ा। वहीं सफ़ोक काउंटी के अभियोजक ने बताया कि महिला के घर का माहौल बेहद भयानक था।

उसके घर की फर्श पर हर तरफ पेशाब और मल पड़े थे। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरी तरफ महिला के दोस्तों का कहना है कि उसे जानवरों से बेहद लगाव था। उनके दोस्त उन्हें इस वजह से प्यार से ‘स्नो व्हाइट' कहते थे।

महिला के दोस्तों का कहना है कि जब कोई जानवर उसे बेघर मिलता था तो वह उसे अपने घर लाती थी, क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि कोई जानवर बेघर हों। वहीं महिला का कहना है कि उसने अपना सारा पैसा जानवरों को एक अच्छा घर देने की कोशिश में खर्च कर डाला।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article