वायरल न्यूज़

Watch: साड़ी में महिला ने जबरदस्त अंदाज में की काइट बोर्डिंग, स्वैग देख लोग बोले- ये है 'खतरों का खिलाड़ी'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 18, 2023, 03:33 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला साड़ी पहनकर जबरदस्त अंदाज में काइट बोर्डिंग करती नजर आ रही है। इस महिला के स्वैग को देख लोगों ने महिला 'खतरों का खिलाड़ी' बताया।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • साड़ी में महिला ने की काइट बोर्डिंग
  • महिला का दिखा जबरदस्त स्वैग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Kite Boarding Viral Video: यूं तो एडवेंचर के कई सारे वीडियोज आपने रील्स में देखे होंगे लेकिन क्या आपने कभी ऐसा वीडियो देखा है, जिसे देखने के बाद आपको अपने देश की महिलाओं और उनके पहनावे पर गर्व हो। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप भी महिला की जमकर तारीफ करेंगे। ऐसे में यूजर्स भी महिला की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला काइचट बोर्डिंग करती नजर आ रही है। इस दौरान महिला ने साड़ी पहन रखी है, जिसे देखने के बाद आपको भी भारतीय होने पर गर्व होगा कि हमारे देश की महिलाओं की अपनी पहनावे को बड़े ही शान से पहनती हैं। इस वीडियो में महिला के स्वैग को देख यूजर्स उसे 'खतरों का खिलाड़ी' बता रहे हैं। ऐसे में ये वीडियो भी इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

महिला ने साड़ी पहनकर की काइट बोर्डिंग

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो बिल्कुल दिमाग हिला देने वाला है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि महिला साड़ी में एकदम कूल लग रही है। इस वीडियो पर अब तक 2 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article