चलते-चलते अचानक मूर्ति बन गई महिला, आग की तरह वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले - ट्रिक या ट्विस्ट

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 18, 2023, 11:10 AM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें एक महिला रोड पर चलते-चलते अचानक एक मूर्ति बन गई। लेकिन कुछ देर बाद ही वह फिर वह नॉर्मल इंसान की तरह चलने लगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • चलते-चलते फ्रीज हुई महिला
  • कुछ सेकंड बाद फिर से चलने लगी
  • जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Ajab Gajab News in Hindi: सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां कब-कौन सी चीज वायरल हो जाए, पता ही नहीं चलता। ऐसे में एक बात तो है कि वायरल हुए इन वीडियोज में कई बार कुछ ऐसा नजर आ जाता है, जो हम सभी को सोचने पर मजबूर कर देता है। एक ऐसा ही वीडियो आजकल वायरल हो रहा है, जिसमें आपको एक महिला दिखाई देगी, जो कुछ देर के लिए मूर्ति की तरह बन जाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला सड़क पर चलते-चलते अचानक से फ्रीज हो जाती है। इस दौरान वह कुछ सेकंड के लिए इसी अवस्था में रहती है, जैसे कोई मूर्ति हो। लेकिन कुछ सेकंड बाद ही महिला फिर से नॉर्मल हो जाती है और एक आम इंसान की तरह चलने लगती है। ऐसे में यूजर्स इस वीडियो पर काफी रिएक्शन दे रहे हैं और महिला को टाइम ट्रैवेल से जोड़कर देख रहे हैं।

End of Feed