वायरल न्यूज़

मेकअप से चेहरे पर किया ऐसा जादू कि जिंदा हो उठा महाभारत का शकुनि, लड़की का ट्रांसफॉर्मेशन Video देख आप भी रह जाएंगे दंग

एक लड़की ने अपने चेहरे पर इतना कमाल का मेकअप किया कि लोग उसके और शकुनि के बीच का फर्क भूल गए। लड़की ने मेकअप से अपने आप को पूरी तरह से शकुनि की तरह बना डाला था।

Image

मेकअप के बाद पूरी तरह बदल गया लड़की का चेहरा (Instagram/@TimesNow)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मेकअप आर्टिस्ट ने अपने मेकअप स्किल का ऐसा कमाल दिखाया कि उसने महाभारत के मशहूर किरदार शकुनि को जीवंत रूप दे डाला। वीडियो के शुरुआत में देखा जा रहा है कि लड़की पहले तो नॉर्मल लुक में नजर आ रही है, लेकिन जैसे ही वह मेकअप आर्टिस्ट लड़की का मेकअप करना शुरू करता है, उसका चेहरा धीरे-धीरे पूरी तरह बदल जाता है और कुछ ही देर में वह लड़की महाभारत के मामा शकुनि की तरह नजर आने लगती है।

लड़की का ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंक जाएंगे आप

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि मेकअप आर्टिस्ट ने अपने मेकअप पर इतनी बारीकी से काम किया है कि लड़की के चेहरे पर शकुनि का चालाक अंदाज, हाव-भाव और आंखों की गहराई साफ नजर आ रही है। लड़की ने शकुनि की तरह दाढ़ी और मूंछें भी रखी हैं। वीडियो में मेकअप आर्टिस्ट लड़की के चेहरे पर मेकअप का कुछ ऐसा कमाल दिखाता है कि अगले कुछ ही मिनटों में वह पूरी तरह से शकुनि की तरह दिखने लगती है। आगे वीडियो में आप उस लड़की को पहचान भी नहीं पाएंगे कि वह शकुनि है या वही लड़की है।

वीडियो पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो (Video) को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों के इस पर कमेंट भी आने शुरू हो गए। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यह तो कमाल का टैलेंट है।" दूसरे ने लिखा, "यह मेकअप नहीं बल्कि जादू है।" ऐसे ही तमाम लोगों ने मेकअप आर्टिस्ट और उस लड़की की तारीफ में वीडियो पर कमेंट किया है। कुछ लोगों ने तो यह भी कहा कि लड़की का यह ट्रांसफॉर्मेशन तो किसी फिल्म के लेवल का लग रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article