बंद आंखों में भी खुली दुनिया! ये जानवर बिना आंखें खोले भी देख लेते हैं सब कुछ

कुदरत ने इस धरती पर रहने वाले हर एक जीव-जन्तुओं को अपनी-अपनी खूबी दी हुई है। जो उन्हें दूसरे जीव-जंतुओं से अलग बनाता है। आज हम ऐसे ही कुछ जानवरों के बारे में आपको बताएंगे, जो आंखें बंद करके भी इस दुनिया को देख सकते हैं।

Authored by: पंकज यादवUpdated Apr 13 2026, 12:13 IST
जानवर जो बंद आंखों से भी देख लेते हैंImage Credit : IStock01 / 07

जानवर जो बंद आंखों से भी देख लेते हैं

अगर हम इंसान अपनी आंखें बंद कर लें तो चारों तरफ अंधेरा ही अंधेरा छा जाता है। लेकिन इस धरती पर कुछ जीव और जानवर ऐसे हैं, जो अपनी आंखें बंद करके भी देख सकते हैं। आइए आज हम आपको इन जानवरों के बारे में बताते हैं।

ऊंट (Camel)Image Credit : IStock02 / 07

ऊंट (Camel)

इन जानवरों की लिस्ट में सबसे पहला नाम ऊंट (Camel) का है। दरअसल, ऊंट के पास तीन पलकें होती हैं और उसकी तीसरी पलक बिल्कुल पारदर्शी होती है।

गिरगिट (Chameleon)Image Credit : IStock03 / 07

गिरगिट (Chameleon)

दूसरा नाम है गिरगिट (Chameleon) का, जिसकी आंखों की पलकों पर एक छोटा सा छेद होता है। गिरगिट इसी छेद के जरिए आंखें बंद होने के बावजूद भी देखते रहता है।

स्किंक (Skink)Image Credit : IStock04 / 07

स्किंक (Skink)

तीसरा नाम है स्किंक (Skink) का, स्किंक छिपकली की प्रजाति का एक जीव है। जिसकी आंखों की पलकें बिल्कुल पारदर्शी होती हैं। इसी वजह से वह अपनी बंद आंखों से भी इस दुनिया को देख सकता है।

ओरिएंटल बे उल्लू (Oriental Bay Owl)Image Credit : IStock05 / 07

ओरिएंटल बे उल्लू (Oriental Bay Owl)

चौथा नाम है ओरिएंटल बे उल्लू (Oriental Bay Owl) का, यह उल्लुओं की एक विशेष प्रकार की प्रजाति है। जिनकी आंखों की पलकों पर छोटे-छोटे छेद होते हैं और ये उल्लू उन्हीं छेदों के जरिए आंखें बंद होने पर भी देख सकते हैं।

सांप (Snake)Image Credit : IStock06 / 07

सांप (Snake)

इस लिस्ट में पांचवां नाम सांप (Snake) का है, जिनकी आंखों में पलकों की जगह पर पारदर्शी तराजू होते हैं। जिससे ये आंखें बंद करके भी अपने शिकार को आराम से देख सकते हैं और ये पारदर्शी तराजू उनकी सुरक्षा के भी काम आते हैं।

डॉल्फिन और व्हेल (Dolphin And Whale)Image Credit : IStock07 / 07

डॉल्फिन और व्हेल (Dolphin And Whale)

लिस्ट में डॉल्फिन और व्हेल (Dolphin And Whale) को भी शामिल किया गया है। जहां ये जीव अपने मस्तिष्क का एक हिस्सा जगाकर और अपनी एक आंख बंदकर सो सकते हैं। इस प्रक्रिया को यूनिहेमिस्फेरिक स्लीप (Unihemispheric Sleep) कहते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!