वायरल न्यूज़

Amazing Video: घोंसले को बचाने के लिए ड्रोन से भिड़े दो पक्षी, कैमरे में कैद हुआ लड़ाई का यह अद्भुत नजारा

प्रकृति के दायरे में इंसानों का हस्तक्षेप होगा तो पशु-पक्षी और इंसानों के बीच टकराव बढ़ेगा। इसका जीता-जागता सबूत आपको सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो में देखने को मिल सकता है।

Image

ड्रोन से लड़ते हुए पक्षी (X/@TansuYegen)

Amazing Video: धरती के हर एक जीव को रहने के लिए अपना आशियाना बनाना पड़ता है। आशियाना चाहे इंसान का हो या फिर पशु-पक्षी का, कोई भी उसे उजड़ने नहीं देता। अगर कोई उसे उजाड़ने की कोशिश करता है तो वे पूरी ताकत के साथ उससे लड़ता है। जिसका जीता-जागता उदाहरण इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रहा है। जहां एक ड्रोन से अपने घोंसले को बचाने के लिए दो पक्षी उससे लड़ते हुए नजर आएं। पक्षियों का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:

ड्रोन से लड़ते दिखे दो पक्षी

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक ड्रोन आकाश में उड़ते हुए दिखाई दे रहा है। एक हाईटेंशन तार के खंभे पर पक्षियों का बना हुआ घोंसला भी देखा जा सकता है। पक्षी उस ड्रोन से दो-दो हाथ मुकाबला करते उसके आगे-पीछे चक्कर लगा रहे हैं। शायद उन्हें ऐसा लग रहा है कि ड्रोन उसके घोंसले को नष्ट कर देगा इसलिए वे ड्रोन को अपने घोंसले के पास आने से रोक रहे हैं।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @TansuYegen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां लोग इस नजारे को प्रकृति vs आर्टिफिशियल करार दिया। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए बताया कि आसमान में अपने आशियाने के लिए लड़ रहे पक्षी बाज हैं। दूसरे ने लिखा, "ये बाद अपने एरिया को लेकर बहुत ही संवेदनशील होते हैं। वे जल्दी किसी को अपने क्षेत्र में घुसने नहीं देते।" तीसरे ने लिखा, "इंसानों को प्रकृति के साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए। आसमान तो पक्षियों के लिए ही है। हमने तो उनकी दुनिया पर कब्जा जमाया हुआ है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article