वायरल न्यूज़

GTA 6 रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर आया भूचाल, मजेदार मीम्स और रिएक्शन ने उड़ाए लोगों के होश

रॉकस्टार गेम्स के बहुचर्चित गेम GTA 6 के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है। करीब 13 साल बाद आए इस गेम के लिए फैंस ने अजीबोगरीब प्लान बनाए हैं। कोई बिना डिस्टर्ब हुए खेलने के लिए पूरे हफ्ते होटल में शिफ्ट हो गया है, तो कोई 'लॉग ऑफ' कर इंटरनेट से गायब हो रहा है।

Image

GTA6 गेम लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर भूचाल

GTA6: वीडियो गेमिंग की दुनिया में जब कोई फ्रेंचाइजी 13 साल बाद लौटती है, तो वह महज एक सॉफ्टवेयर लॉन्च नहीं रहता बल्कि वह एक 'इवेंट' बन जाता है। रॉकस्टार गेम्स के GTA 6 के रिलीज होते ही कुछ ऐसा ही हुआ है। हर तरफ इसी गेम की चर्चा हो रही है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर यह गेम छाया हुआ है। एक्स, रेडिट और और इंस्टाग्राम पर फैंस की क्रिएटिविटी और दीवानगी ऐसे रंग दिखा रही है कि नॉन-गेमर्स भी उसे देखकर लोटपोट हो रहे हैं।

यहां आपको बता दें कि करीब 13 साल लंबे इंतजार के बाद भारत समेत दुनियाभर में Grand Theft Auto (GTA) 6 लॉन्च हो गया है। लॉन्च से पहले ही करीब $1 अरब (₹9500 करोड़) के प्री-ऑर्डर ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है। गेम की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई कंपनियों ने कर्मचारियों को गेम खेलने के लिए छुट्टी तक दे दी है। जबकि, कुछ कंपनियों ने गेम खेलने के लिए अलग से समय भी निर्धारित किया है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इस गेम को लेकर काफी क्रेज हैं। कई लोग गेम की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस गेम को लेकर एक से एक मजेदार मीम भी शेयर कर रहे हैं। तो आइए, देखते हैं इस गेम को लेकर सोशल मीडिया पर किस तरह का बज है...

सोशल मीडिया पर भूचाल

कई गेमर्स ने गेम खेलने के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाने का ऐलान करते हुए इसे "इंटरनेट पर अपना आखिरी दिन" बताया, जबकि कुछ ने आतिशबाजी के वीडियो शेयर कर इसे किसी त्योहार की तरह सेलिब्रेट किया। इस बीच, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भी एक GIF के जरिए संकेत दिया कि वे इस बड़े लॉन्च के बाद बनने वाले संभावित रिकॉर्ड्स पर नजर बनाए हुए हैं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article