वायरल न्यूज़

होटल रुम में बेड पर क्यों बिछी मिलती है सफेद चादर? वजह है हैरान करने वाली

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 6, 2022, 07:12 PM IST

White Bedsheet in Hotel Rooms: आपने होटल में एक चीज जरूर गौर किया होगा। होटल के कमरों में आपको हमेशा बेड पर सफेद रंग की ही चादर बिछी दिखी होगी। शायद ही आपने इस बारे में सोचा होगा कि ऐसा क्यों होता है?

Image

होटल रुम में बेड पर क्यों बिछी मिलती है सफेद चादर? वजह है हैरान करने वाली

White Bed Sheets in Hotel Rooms: अगर आप कभी बाहर घूमने गए होंगे तो आपने रात रुकने के लिए होटल जरूर लिया होगा। आजकल हर शहर में अच्छे होटल मिल जाते हैं। कई होटल तो फाइव स्टार से सेवन स्टार तक होते हैं। हालांकि, ज्यादातर लोग अपने बजट के हिसाब से ही होटल के कमरों का चुनाव करते हैं। यहां एक चीज गौर करने वाली है कि अगर आप महंगे होटल में गए हों या सस्ते होटल में, आपने होटल के कमरों में बेड पर बिछे चादर को देखा होगा। आपने कभी सोचा है कि हर होटल में बेड पर बिछी चादर सफेद रंग की ही क्यों होती है?

चलिए आज हम आपको इस सवाल का जवाब बताते हैं। शायद ही आप जानते होंगे कि 90 के दशक से पहले होटल के कमरों में रंगीन चादरों का इस्तेमाल किया जाता था। दरअसल, पहले के होटल चादरों में लगे दाग छिपाते थे और रंगीन कपड़ो में लगे दाग आसानी से छिप जाते थे। रंगीन होने के वजह से इनका रखरखाव भी आसान होता था। हालांकि, 90 के दशक के बाद होटल के डिजाइनरों ने रिसर्च में पाया कि गेस्ट के लिए लग्जरी बेड का मतलब है सुकून। इसके बाद होटल्स के कमरों में बेड में बिछाई जाने वाली चादर को लेकर हाइजीन ट्रेंड शुरू हुआ।

आसानी से दिखते हैं दाग

सफेद रंग की चादर पर अगर कोई दाग लग जाते हैं तो यह आसानी से नजर आ जाते हैं। सफेद बेडशीट्स की चादरों को ब्लीच डालकर एक साथ साफ किया जा सकता है। इससे किसी के रंग छोड़ने का कोई सवाल पैदा नहीं होता। सबको एक साथ पानी में डालकर क्लोरीन में डुबा दिया जाता है। साफ होने के बाद क्लोरीन की परत उतर जाती है और बेडशीट का रंग सफेद बना रहता है। बदबू से बचाने के लिए हर हफ्ते सफेद रंग की चादरों को क्लोरीन से साफ करते हैं।

दिखने में लग्जरी

सफेद रंग का अलग ही क्लास होता है। यह सबसे मुख्य कारण है सफेद रंग की चादरों का इस्तेमाल करने का। 90 के दशक के बाद इसी वजह से सफेद रंग की चादरों का इस्तेमाल किया जाने लगा क्योंकि लोगों को भौकाली चीजें पसंद आती हैं। नीचे सफेद रंग की बेडशीट के ऊपर कोई रंग-बिरंगा कपड़ा डाल देने पर कमरे का लुक ही बदल जाता है। यह बहुत ही लग्जरी फीलिंग देता है।

पॉजिटिव वाइब्स

बाहर घूमने गए हों और थक हारकर जब आप होटल रूम में आएं तो आपको चैन की नींद आनी चाहिए। सफेद रंग आखों को और मूड को काफी सुकून देता है। सफेद रंग से शांति और पॉजिटिव वाइब्स आती हैं। इससे इंसान के शरीर को आराम और दिमाग को तसल्ली मिलती है। इसके अलावा सफेद रंग का बेडशीट सस्ते दामों में मिल जाता है। सफेद रंग की बेडशीट का कपड़ा मोटा भी होता है। इस कपड़े को बाकी कपड़ों की तुलना में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article