Abhijeet Dipke Delhi Police Notice: राजधानी दिल्ली में राजनीतिक हलचल और सुरक्षा व्यवस्था उस समय और तेज हो गई जब दिल्ली पुलिस की टीम CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके के रानी झांसी रोड स्थित आवास पर जा पहुंची। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने दिपके को एक आधिकारिक नोटिस जारी कर प्रस्तावित विरोध मार्च निकालने से रोक दिया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमने अभिजीत को बताया है कि सेंट्रल पार्क कोई प्रोटेस्ट साइट नहीं है इसलिए अपने आप समर्थकों के साथ यहां नहीं आ सकते, अगर आपके समर्थक यहां पर किसी तरीके का लाउडस्पीकर या कोई भी ऐसी प्रदर्शन की सामग्री लेकर पहुंचते हैं तो उन्हें वहां हिरासत में लिया जाएगा।
नोटिस में लिखा गया है कि CP में धारा 163 लगी है। तिरंगा यात्रा के लिए NDMC की परमिशन नहीं है। फिर भी अगर आप CP जाते हैं तो ये BNSS 163 का उल्लंघन है। ऐसा करने पर कानूनी एक्शन लिया जाएगा।'
एनसीपी (SP) प्रवक्ता अनीश गवंडे के घर पर ठहरे हैं दिपके
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस के कर्मी एनसीपी-एससीपी (NCP-SCP) के प्रवक्ता अनीश गवंडे के आवास पर पहुंचे, जहां अभिजीत दीपके ठहरे हुए हैं। इससे पहले पुलिस और सुरक्षा बलों ने उस पूरे इलाके और आसपास की गलियों में अपनी गश्त बढ़ा दी थी। ऐसा दिपके ने बताया था।
'पुलिस और IB कर्मियों ने घर को घेरा': अभिजीत दिपके
कार्रवाई से पहले ही अभिजीत दिपके ने अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था, 'दिल्ली पुलिस और IB के कर्मियों ने उस घर को घेर लिया है जहां मैं वर्तमान में ठहरा हुआ हूं। IB और दिल्ली पुलिस के अधिकारी घर के चारों ओर की सभी गलियों में घूम रहे हैं। जब भी मैं बाहर जाता हूं, बिना नंबर प्लेट के वाहन मेरा पीछा करते हैं। जब मैं अभी वापस लौटा, तो पुलिसकर्मी घर का चक्कर लगा रहे थे, चौकीदार से बात कर रहे थे और अपडेट ले रहे थे। इसलिए, दिल्ली पुलिस मुझे आज रात या कल सुबह हिरासत में ले सकती है।'
कनॉट प्लेस सेंट्रल पार्क में था 'लहरा दो तिरंगा' मार्च
अभिजीत दिपके ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में आज 'लहरा दो तिरंगा' (Lehra Do Tiranga) विरोध मार्च का आह्वान किया था। इसी प्रस्तावित प्रदर्शन को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने यह एहतियाती कदम उठाया है।
