वायरल न्यूज़

Viral Video: जब रोड पर बही 22 लाख लीटर रेड वाइन, लाल नदी में तबदील हो गई थी सड़क

सड़क पर रेड वाइन की आई बाढ़ का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर बहती रेड वाइन का नजारा किसी बाढ़ग्रस्त नदी की तरह लग रहा है।

Image

सड़क पर बहती रेड वाइन की नदी (X/@Sheetal2242)

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक बेहद ही चौंका देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सड़क पर लाल नदी की धार ऐसे बह रही है। जैसे किसी नदी में बाढ़ आ गई हो। यह वीडियो सोशल मीडिया के लगभग हर एक प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, लेकिन हमने इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर डॉ शीतल यादव के अकाउंट @Sheetal2242 से लिया है।

पुर्तगाल के एक शहर का बताया जा रहा है यह वायरल वीडियो

वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह नजारा पुर्तगाल के किसी एक शहर का है, जहां रेड वाइन बनाने वाली भट्टियों के बड़े-बड़े टैंकर के फटने के कारण वहां आसपास की सड़कें और गलियां बाढ़ग्रस्त नदी की तरह दिखाई देने लगीं। वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि इस दौरान फैक्ट्री के टैंक के फटते ही करीब 22 लाख लीटर रेड वाइन सड़कों पर बह गई।

सड़कों पर आ गई रेड वाइन की बाढ़

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर बह रही रेड वाइन की मात्रा इतनी ज्यादा है कि सड़कें और गलियां नदी जैसी दिखाई दे रही हैं। चारों तरफ लाल ही लाल रंग की वाइन बहती नजर आ रही है। जिसे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे किसी इलाके में रेड वाइन की बाढ़ सी आ गई हो। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि रेड वाइन तेज धार के साथ आसपास के इलाके और सड़कों से होते हुए बह रही है।

अचानक फटे रेड वाइन के टैंकर

बताया जा रहा है कि यह हादसा अचानक हुआ, जब वाइन स्टोरेज के टैंक दबाव नहीं झेल पाए और फट गए। कुछ ही मिनटों में लाखों लीटर वाइन बाहर निकलकर बहने लगी। स्थानीय लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया और जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे “रेड वाइन फ्लड” कह रहे हैं, तो कुछ मजाक में बोल रहे हैं कि ऐसी बाढ़ हमारे तरफ क्यों नहीं आती।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article