वायरल न्यूज़

कहां फंसा दिया रे देवा! Google Map के सहारे नाप रहे थे रास्ता, ऐप ने कार को मंदिर के सीढ़ियों से नीचे उतारा

गूगल मैप के सहारे रास्ता देखते हुए कार सवार अपनी मंजिल की ओर जा रहे थे लेकिन मैप ने सही रास्ता दिखाने के बजाय कार को बिड़ला मंदिर के सीढ़ियों से नीचे उतार दिया। इस घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

मंदिर की सीढ़ियों पर फंसी कार (Instagram/TimesNowNavbharat)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि गूगल मैप के सहारे रास्ता देख कुछ लोग कार चला रहे थे लेकिन मैप ने उन्हें गलत रास्ता पकड़ा दिया और हुआ यह कि अगले ही पल कार सवार मंदिर के सीढ़ियों पर कार समेत फंस गए। इस वीडियो को सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

मंदिर की सीढ़ियों पर फंसी कार

वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि यह घटना 26 जनवरी को राजस्थान के जयपुर के बिड़ला मंदिर की है। जहां कार लेकर दर्शन को आए कुछ श्रद्धालुओं ने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए गूगल मैप का सहारा लिया लेकिन मैप ने उन्हें सही रास्ता दिखाने के बजाय उनके कार को मंदिर के सीढ़ियों से नीचे उतार दिया। गनीमत रही की कार चालक ने समय रहते ही ब्रेक मार दिया और कार सीढ़ियों पर ही फंसी रही। जिससे कार हादसे का शिकार होने से बच गई। इस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार को सुरक्षित सीढ़ियों से नीचे उतारा गया।

वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग वीडियो पर कमेंट कर गूगल मैप और उस कार चालक की चुटकी ले रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "गूगल मैप ऐसे ही लोगों को धोखा देता है।" दूसरे ने लिखा, "गूगल मैप पर ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए।" तीसरे ने लिखा, "गूगल मैप के सहारे चलोगे तो ऐसे ही फंसोगे।" ऐसे ही कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया और गूगल मैप से हुए धोखे के अपने कई अनुभवों को शेयर किया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article