शहर

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SP बदले गए

मध्य प्रदेश सरकार ने 12 IPS अधिकारियों के तबादला किया है। इस दौरान कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय और सशस्त्र बलों की अलग-अलग वाहिनियों में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Image

मध्य प्रदेश में IPS अधिकारियों के तबादले (सांकेतिक फोटो)

Photo : Times Now Digital

Madhya Pradesh IPS Transfers: मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग की ओर से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 12 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को बदला गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय और दूसरी इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा में बदले SP

आदेश के मुताबिक, रघुवंश कुमार सिंह को अलीराजपुर के उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर भोपाल पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) बनाया गया है। दीपक कुमार शुक्ला को नर्मदापुरम का नया SP नियुक्त किया गया है। वहीं, नर्मदापुरम के SP रहे साईकृष्ण एस. थोटा को पुलिस मुख्यालय, भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) की जिम्मेदारी दी गई है।

IPS Transfer.

IPS Transfer.

वीरेंद्र जैन को बैतूल से भोपाल नगर पुलिस में यातायात पुलिस उपायुक्त बनाया गया है, जबकि निवेदिता नायडू को पन्ना एसपी पद से हटाकर 20वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल (विसबल), सागर में सेनानी नियुक्त किया गया है। अंकित जायसवाल को रेल भोपाल से हरदा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि अमित सक्सेना को पुलिस मुख्यालय से बैतूल का एसपी नियुक्त किया गया है।

सत्यसाची सराफ पन्ना के पुलिस अधीक्षक नियुक्त

इसके अलावा, सत्यसाची सराफ को इंदौर से पन्ना का एसपी बनाया गया है। समर वर्मा को उज्जैन से अलीराजपुर का SP नियुक्त किया गया है। अभिषेक आनंद को 15वीं वाहिनी, विसबल, इंदौर का सेनानी बनाया गया है और पीटीसी इंदौर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। बृजकिशोर सोमवंशी को 21वीं वाहिनी, विसबल, टाटीबंद और 14वीं वाहिनी, विसबल, ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, शशांक को हरदा के एसपी पद से हटाकर भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article