वायरल न्यूज़

Festive Flu क्या है और सोशल मीडिया पर क्‍यों ट्रेंड कर रहा ? हैरान कर देने वाली सच्‍चाई आई सामने

What is Festive Flu: सर्दी के महीनों में होने वाले मौसमी फ्लू के मामलों में वृद्धि को ही फेस्टिव फ्लू नाम दिया गया है। ये छुट्टियों के दौरान होने वाली भीड़-भाड़ और ठंडे मौसम के कारण और खतरनाक हो जाता है।

Image

फेस्टिव फ्लू (फोटो क्रेडिट- istock)

What is Festive Flu: इंग्लैंड भर के अस्पताल इन दिनों वायरल फीवर के मरीजों से भरे हैं। यहां 'फेस्टिव फ्लू' और अन्य सर्दियों के वायरस के मामलों में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। यही वजह है कि, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) को डेटा जारी करना पड़ा। कहा गया है कि, पिछले सप्ताह औसतन लगभग 1,900 अस्पताल के बिस्तर फ्लू के रोगियों से भरे हुए थे। वहीं, पिछले सप्ताह की तुलना में 70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है जो कि, पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में तीन गुना अधिक है। डॉक्टरों ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि, वे अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या के साथ-साथ फ्लू के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एनएचएस इंग्लैंड के प्रोफेसर सर स्टीफन पॉविस ने इस बीमारी को 'क्वाड-डेमिक' कहा है।

Festive Flu क्‍या है

सर्दी के महीनों में होने वाले मौसमी फ्लू के मामलों में वृद्धि को ही फेस्टिव फ्लू नाम दिया गया है। ये छुट्टियों के दौरान होने वाली भीड़-भाड़ और ठंडे मौसम के कारण और खतरनाक हो जाता है। अमेरिकन लंग एसोसिएशन के अनुसार, यह कोई विशेष बीमारी नहीं है बल्कि सर्दी, फ्लू और अन्य श्‍वास संबंधी बीमारियों जैसे संक्रमणों का एक मिश्रण है। खांसी, गले में खराश, छींकना, नाक बहना, आंखों से पानी आना, बुखार और शरीर में दर्द इस फ्लू के प्रमुख लक्षणों में से एक हैं। पल्मोनरी विशेषज्ञ डॉ. सेड्रिक जेमी इसके लिए नींद की कमी, डिहाइड्रेशन, खराब पोषण और शोर जैसे कारकों को इसका जिम्मेदार मानते हैं।

इनकी भी सुनिए

दरअसल, एनएचएस के स्टीफन पॉविस ने फ्लू की इस स्थिति को चिंताजनक बताया। उन्‍होंने अस्पतालों पर पड़ रहे दबाव को मौसमी बीमारियों की बड़ी लहर बताया। पॉविस ने कहा, 'ये आंकड़े हमारी क्वाड-डेमिक चिंताओं को बढ़ा रहे हैं। जबकि एनएचएस ने व्यस्त सर्दियों की अवधि में अतिरिक्त मांग का प्रबंधन करने की योजना बनाई है, मैं आपके टीके लगवाने के महत्व पर पर्याप्त जोर नहीं दे सकता। बुकिंग के लिए एक सप्ताह शेष होने के साथ गंभीर बीमारी से खुद को बचाना और फेस्टिव फ्लू से बचना महत्वपूर्ण है।' इंग्लैंड के स्वास्थ्य सचिव वेस स्ट्रीटिंग ने कहा कि 'एनएचएस रिकॉर्ड उपचार दे रहा है और वेटिंग लिस्‍ट को कम कर रहा है।

सोशल मीडिया पर क्‍यों हो रहा ट्रेंड

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्ताह इंग्लैंड में औसतन 837 अस्पताल के बिस्तरों पर प्रतिदिन डायरिया या उल्टी जैसे लक्षणों वाले मरीज भर्ती थे, जबकि इससे पिछले सप्ताह यह संख्या 756 थी। आरएसवी से पीड़ित बच्चों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। ये संख्या पिछले सप्ताह औसतन 152 थी, जबकि इससे पहले सप्ताह में यह संख्या 142 थी तथा पिछले वर्ष इसी समय यह संख्या 107 थी। यही वजह है कि, इंग्‍लैंड में लोग सोशल मीडिया पर Hashtag के जरिए एक-दूसरे को जागरूक कर रहे हैं।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article