वायरल न्यूज़

OMG: छात्र ने अनोखे अंदाज में लिखी शादी की परिभाषा, पढ़कर लोगों के तोते उड़ गए, फोटो वायरल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 12:45 PM IST

Viral Photo: सोशल मीडिया पर एक मजेदार तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक छात्र ने अनोखे अंदाज में शादी की परिभाषा लिखी। जवाब देखकर हर कोई हैरान रह गया।

Image

छात्र का अनोखा जवाब

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • अनोखे अंदाज में छात्र ने लिखी शादी की परिभाषा
  • जवाब देखकर टीचर भी रह गए हैरान
  • सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

Funny Viral Photo: सोशल मीडिया पर कब, कौन सा मामला वायरल (Viral Photo) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसी-ऐसी चीजें भी देखने को मिल जाती है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर ना केवल आप दंग रह जाएंगे बल्कि जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, एक छात्र ने शादी की ऐसी परिभाषा लिखी जिसे पढ़कर टीचर के भी होश उड़ गए। आलम ये है कि छात्र का आंसर सीट तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

दरअसल, सोशल स्टडीज परीक्षा के दौरान टीचर ने छात्र से शादी की परिभाषा (Weird Definition of Marriage) लिखने के लिए कहा। प्रश्न कुल 10 अंकों का था। लेकिन, एक छात्र ने शादी की ऐसी परिभाषा लिखी, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। छात्र का जवाब पढ़कर साफ पता चलता है कि उसे शादी का मतलब पता नहीं है। लिहाजा, उसने अजीबोगरीब अंदाज में शादी की परिभाषा लिख दी। छात्र ने लिखा, 'शादी तब होती है जब लड़की के माता-पिता उससे कहते हैं कि अब तुम अब बड़ी हो गई हो। हम तुमको दोबारा नहीं खिला सकते। बेहतर होगा कि जाओ और एक ऐसे आदमी को खोजो जो तुम्हें खिलाना शुरू कर दे। लड़की उस आदमी से मिलती है जिसके माता-पिता उसकी शादी करवाने के लिए पीछे पड़े हैं। अब तुम एक बड़े हो गए हो'। परिणाम ये हुआ कि छात्र को 10 में से जीरो नंबर मिले। इतना ही नहीं टीचर ने उत्तर पुस्तिका में बेवकूफ भी लिख दिया। देखें पोस्ट...

आंसर देखकर दंग रह गए लोग

अब ये आंसर शीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इस पोस्ट को देखकर हंस भी रहे हैं और मजाक भी उड़ा रहे हैं। ट्विटर पर इस तस्वीर को '@srpdaa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट को 11 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। जबकि, करीब दो हजार लोग रिट्वीट कर चुके हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग कमेंट भी कर रहे हैं। तो इस पोस्ट पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article