वायरल न्यूज़

Video: बाइक से कहां घूम रहे हैं विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी! जिसने भी देखा खुली रह गई आंखें

Viral Video: वीडियो में दिख रहे दोनों लोग महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के हमशक्ल हैं। आप देख पाएंगे कि दोनों हूबहू महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के फोटो कॉपी लग रहे हैं। आप देख पाएंगे कि महेंद्र सिंह धोनी का हमशक्ल बाइक चला रहा है, वहीं विराट कोहली का हमशक्ल बाइक पर पीछे बैठा हुआ है।

Image

धोनी और कोहली के हमशक्ल (इंस्टाग्राम- Aviraj Rajpurohit)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो पाता है। सोशल मीडिया पर दर्जनों वीडियो ऐसे सामने आते हैं, जिन्हें देखने के लिए इंटरनेट पर होड़ सी लग जाती है। इसी क्रम में इंटरनेट पर एक अनोखा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी और किंग कोहली एक ही बाइक पर घूमते नजर आ रहे हैं।

विराट कोहली और धोनी के हमशक्ल

क्या हुआ? यकीनन इस बात को सुनकर आप चौंक गए होंगे। चलिए हम आपको इस वीडियो की सच्चाई बताते हैं। दरअसल, वीडियो में दिख रहे दोनों लोग महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के हमशक्ल हैं। आप देख पाएंगे कि दोनों हूबहू महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के फोटो कॉपी लग रहे हैं। आप देख पाएंगे कि महेंद्र सिंह धोनी का हमशक्ल बाइक चला रहा है, वहीं विराट कोहली का हमशक्ल बाइक पर पीछे बैठा हुआ है। देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर यह वीडियो इन दिनों छा गया है। वीडियो ऐसा है, जिसमें दिख रहे दोनों युवकों को देखकर किसी को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है। वीडियो को Aviraj Rajpurohit नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। आपने शायद ही विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के इतने सटीक हमशक्ल पहले कभी देखे होंगे।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article