Viral Video: भारत में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) चरम पर है। रोजाना किसी ना किसी टीम के बीच मैच खेले जा रहे हैं। कई मुकाबले तो काफी दिलचस्प भी हुए हैं। वहीं, मैच देखने के लिए स्टेडियम के अंदर से लेकर बाहर तक फैंस की भीड़ लगी रहती है। रोजाना सोशल मीडिया पर कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग अपने फेवरेट खिलाड़ी को देखने और उनसे ऑटोग्राफ लेने के लिए स्टेडियम पहुंच रहे हैं। कुछ लोग इसमें कामयाब हुए हैं, तो कईयों का दिल भी टूटा है। आलम ये है कि कई मजेदार फल लोगों के बीच वायरल हुए हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बच्चे को जब विराट कोहली का ऑटोग्राफ नहीं मिला तो वो बल्ला पटकर फूट-फूट कर रोने लगा।
हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वो अपने पसंदीदा खिलाड़ी,नेता, अभिनेता या किसी अन्य सेलिब्रिटी से मिल सके। उनसे बात कर सके और उनका ऑटोग्राफ ले सके। कई बार तो लोगों को यह सुनहरा मौका मिल जाता है। लेकिन, कई बार खाली हाथ लौटना पड़ता है। वहीं, जब कभी किसी को उसकी इच्छा पूरी नहीं होती है, तो उसका दिल टूट जाता है और वो खुद को संभाल नहीं पाता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बच्चा विराट कोहली का ऑटोग्राफ लेना चाहता है। इसके लिए वो बल्ला लेकर कोहली के पीछे दौड़ता है। लेकिन, उसे ऑटोग्राफ नहीं मिल पाता है। परिणाम ये होता है कि बच्चा दुखी हो जाता है और वहीं पर बल्ला फेंककर चला जाता है। देखें वीडियो...
ऑटोग्राफ नहीं मिलने से बच्चा हो गया दुखी
वीडियो में आपने देखा किस तरह बच्चा दुखी होकर रो रहा था। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को' vinayshaarma' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, लाखों लोगों ने इसे पसंद भी किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोग तो इस पर मजे भी ले रहे हैं।
