वायरल न्यूज़

ट्रेन में युवकों ने सितार-तबला से बांधा समा, यूजर्स बोले - कॉन्सर्ट में जाने से अच्छा है ट्रेन की टिकट ही ले लो

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में कुछ युवक चलती ट्रेन में सितार और तबले की धुन बजा रहे हैं, जिस पर यूजर्स के काफी अतरंगी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

Image

ट्रेन में सितार और तबला बजाते दिखे युवक (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेन में बजाया सितार और तबला
  • सितार-तबले की धुन बजाकर बांधा समा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Sitar Tabla Played in Train: म्यूजिक का शौक रखने वाले आपको कई सारे लोग मिल जाएंगे। कुछ ऐसे भी हैं, जो म्यूजिक सुनने के साथ बजाने का भी शौक रखते हैं। आउटिंग के दौरान कई बार कुछ लोग गिटार बजाते हुए दिख जाते हैं और लोग भी उन्हें सपोर्ट करते हैं। ऐसा करने के लिए कई बार लोग कॉन्सर्ट में जाते हैं लेकिन ऐसा ही कुछ अगर आपको ट्रेन में सफर के दौरान मिल जाए तो मजा ही आ जाए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ युवक दिख रहे हैं, जिनके हाथ तबला और सितार नजर आ रहा है। ट्रेन में सफर कर रहे ये सभी युवक तबला और सितार की मधुर धुन सुना रहे हैं। इनके धुन को सुनकर ऐसा लग रहा है जैसे किसी कॉन्सर्ट में जाकर पैसे बर्बाद करने से अच्छा है कि हम सभी ट्रेन की यात्रा करें। यहां फ्री में सुंदर और मधुर धुन सुनने को मिलेगी।

ट्रेन में सितार और तबला बजाते दिखे युवक

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोगों के काफी कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बहुत ही शानदार म्यूजिक है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ट्रेन में भी इतना सुंदर नजारा मिलता है, पहली बार देखा। बता दें, इस वीडियो को 'ridebywire_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1 लाख 80 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article