वायरल न्यूज़

Viral Video: दुनिया का सबसे खतरनाक एयरपोर्ट, देखिए किस तरह उड़ता है प्लेन, दिल थामकर देखें वीडियो

Viral Video: आप सबने आज तक कई तरह के एयरपोर्ट देखे होंगे। लेकिन, दुनिया में कुछ एयरपोर्ट ऐसे भी हैं, जो लोगों को रोमांचित कर देते हैं। वहीं, कुछ लोगों को डर भी लगता है।

Image

दुनिया का सबसे खतरनाक एयरपोर्ट (तस्वीर साभार- @arbaazvlogs)

Viral Video: दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जो लोगों को रोमांचित कर देते हैं। उन जगहों पर बार-बार जाना लोग पसंद करते हैं। वहीं, कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जिन्हें देखकर सांसें हलक में अटक जाती है। दोबारा उन जगहों पर जाना ज्यादातर लोग नहीं चाहते हैं। लेकिन, जिन्हें रोमांच पसंद है, वे लोग बार-बार उन जगहों पर जाना पसंद करते हैं। आप सबने सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई वीडियो देखे होंगे। आज हम आपको एक ऐसे ही एयरपोर्ट (World Dangerous Airport) के बारे में बताएंगे, जहां से प्लेन को उड़ता देख आप दंग रह जाएंगे। क्योंकि, उस एयरपोर्ट की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट में होती है।

प्लेन से यात्रा कई लोगों को पसंद होता। कई लोगों को प्लेन की यात्रा काफी रोमांचित भी करता है। दुनिया में ऐसे कई एयरपोर्ट हैं, जिनसे यात्रा करना लोगों का सपना होता है। लेकिन, कुछ एयरपोर्ट ऐसे भी हैं,जिनका नाम सुनते ही लोग कांप जाते हैं। क्योंकि, उन एयरपोर्ट की गिनती खतरनाक एयरपोर्ट में होती है। हम जिस एयरपोर्ट के बारे में बात कर रहे हैं, उसका नाम तेनजिंग-हिलारी एयरपोर्ट या फिर लुकला एयरपोर्ट है। यह एयरपोर्ट में नेपाल में स्थित है। यह एयरपोर्ट समुद्र तल से तकरीबन 9383 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां उतरना किसी एडवेंचर से कम नहीं होता है। इस वीडियो में आप देखेंगे किस तरह यहां से प्लेन उड़ता है। देखें वीडियो...

खतरनाक एयरपोर्ट

वीडियो देखकर एक पल के लिए आपकी आंखें जरूर खुली की खुली रह गई होगी। हो सकता है इस तरह का नजारा पहली बार आप देख रहे हों। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'arbaazvlogs' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों में लोग देख चुके हैं। जबकि, एक मिलियन से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ का कहना है कि ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा। कुछ का कहना है कि काफी खतरनाक नजारा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article