वायरल न्यूज़

Video: 'गरुड़ पुराण में इसके लिए अलग से सजा है...' Parle-G का लड्डू बना महिला ने बदली बिस्किट की परिभाषा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 9, 2022, 06:10 PM IST

Viral Video: महिला पारले-जी बिस्किट के साथ जो करती है, उसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला पारले-जी बिस्किट का लड्डू बनाती है। महिला एक कड़ाही में तेल गरम करके सबसे पहले पारले जी बिस्किट को उसमें डालती है।

Image

पारले जी

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने पारले-जी बिस्किट के साथ किया अत्याचार
  • वीडियो देखकर आपका भी दिमाग हो जाएगा खराब
  • महिला ने पारले-जी को फ्राइ करके बना दिया लड्डू

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें एक्सपेरिमेंट के नाम पर लोग अच्छी-खासी खाने की चीजों को बर्बाद करके रख देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपका दिमाग खराब हो जाएगा। वीडियो में एक महिला पारले-जी बिस्किट के साथ जो करती है, उसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला पारले-जी बिस्किट का लड्डू बनाती है।

पारले-जी का लड्डू

वीडियो की शुरुआत होती है पारले-जी बिस्किट को फ्राई करने के साथ। आप देख सकते हैं कि महिला पारले-जी बिस्किट को तेल में फ्राई करती है। इसके बाद कई अन्य सामग्रियां मिलाकर बिस्किट का लड्डू तैयार करती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। आप देख सकते हैं कि महिला एक कड़ाही में तेल गरम करके सबसे पहले पारले जी बिस्किट को उसमें डालती है। इसके बाद बिस्किट का चूर्ण बनाकर उसमें ड्राई फ्रूट्स डालती है। देखें वीडियो-

इसके बाद महिला कड़ाही में चीनी, पानी और मिल्क पाउडर डालकर उसमें बिस्किट का चूर्ण डालती है। फिर ड्राईफ्रूट्स डालकर उसे अच्छे से मिक्स करती है और फिर उसका लड्डू बनाती है। फिलहाल, यह तो पता नहीं है कि लड्डू का स्वाद कैसा होगा। उसे खाने के बाद ही इस बात क पता चल पाएगा। हालांकि, इस डिश को देखकर कई लोगों का दिमाग जरूर खराब हो रहा है। एक यूजर ने तो कमेंट करके यह तक कह दिया कि ऐसा करने वालों के लिए गरुड़ पुराण में अलग से सजा का प्रावधान है। वीडियो को @MFuturewala नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article