Snake Attack Video: सांप इस धरती के सबसे जहरीले जीवों में से एक है। कई बार सांप इस तरह से हमला करते हैं, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होती है। आपने इंटरनेट पर सांप के हमले वाले तरह-तरह के वीडियो देखे होंगे। इसी क्रम में एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक महिला सांप को काबू करने की कोशिश कर रही होती है। वह सांप को अपने हाथ में पकड़ भी लेती है, लेकिन अगले ही पल जो होता है, उसने सबकी रूह कंपा दी।
वीडियो देखकर कांप उठेगी आत्मा
वायरल हो रहा वीडियो थोड़ा खौफनाक है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि साड़ी पहने एक महिला बिना डरे हुए सांप की पूंछ पकड़ती है और उसे काबू करने की कोशिश कर रही होती है। उसने एक हाथ से सांप को पकड़ा होता है, वहीं दूसरे हाथ में हरे रंग की बोरी ली हुई होती है। वह इसी बोरी में सांप को भरने के बारे में सोच रही थी। इस दौरान कोई महिला का वीडियो बना रहा था। तभी पलक झपकते ही सांप महिला पर हमला कर देता है। देखें वीडियो-
आपको शुरुआत में लगेगा कि महिला ने सांप पर काबू पा लिया है, लेकिन अगले ही पल सांप हमलावर हो जाता है। वह सीधा महिला के गाल पर अटैक करता है। आप देख पाएंगे कि सांप ने महिला के गाल पर जोरदार अटैक किया है और उसके गाल में अपना दांत गड़ा दिया है। इसके बाद महिला छटपटाने लगती है। हालांकि, इसके बाद क्या हुआ यह वीडियो में दिखाई नहीं देता है। फिलहाल, सांप से दूर रहने में ही भलाई है। इस डरावने वीडियो को @sherkhan.shaikh.188 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
