वायरल न्यूज़

Shocking Video: खलनायक की तरह नदी में कूदा तेंदुआ और कर डाला 'पानी के जल्लाद' का शिकार, देखकर कांप उठेंगे

Viral Video: वीडियो में आपको सबसे पहले जंगल में टहलता एक तेंदुआ दिखाए देगा। आप देख पाएंगे कि वह नदी के किनारे पहुंचा है और शिकार की तलाश में पानी में देख रहा है। इसी बीच उसकी नजर पानी में तैर रहे एक मगरमच्छ पर पड़ती है।

Image

तेंदुए ने किया मगरमच्छ का शिकार (इंस्टाग्राम)

Viral Video: मगरमच्छ को 'पानी का जल्लाद' कहा जाता है। कई बार वह अपने इलाके में पाकर शेर और चीता जैसे खूंखार जानवरों का शिकार कर लेता है। आपने इंटरनेट पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें मगरमच्छ बड़े-बड़े जानवरों का शिकार करता नजर आया होगा। मगरमच्छ का जबड़ा इतना ताकतवर और खूंखार होता है, जिसमें फंसने के बाद बड़े से बड़े जानवर दम तोड़ देते हैं। अपने शिकार को मगरमच्छ तोड़-मरोड़कर रख देता है। वह उनका कचूमर निकालकर उनकी हड्डियां भी चबा जाता है।

वीडियो देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जैसा आपने सपने में भी नहीं सोचा होगा। वीडियो में आपको सबसे पहले जंगल में टहलता एक तेंदुआ दिखाए देगा। आप देख पाएंगे कि वह नदी के किनारे पहुंचा है और शिकार की तलाश में पानी में देख रहा है। इसी बीच उसकी नजर पानी में तैर रहे एक मगरमच्छ पर पड़ती है। आप देख पाएंगे कि वह पानी में 'खलनायक' की तरह कूद पड़ता है। देखें वीडियो-

वीडियो में सबसे हैरान करने वाली चीज अब होती है। आप देख पाएंगे कि पानी में कूदने के बाद वह सीधा मगरमच्छ का शिकार कर लेता है। वह उसे अपने मजबूत जबड़े में दबोचकर नदी के किनारे ले जाता है। इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है। फिलहाल, इसके आगे का सीन पता नहीं चल पाया है कि वह मगरमच्छ को जंगल की तरफ ले जा पाता है या नहीं। लेकिन देखने से पता यही चल रहा है कि उसने मगरमच्छ का शिकार कर लिया है। वीडियो को @joanadarcturismomt नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article