Pitai Ka Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ मामले को देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। क्योंकि, एक महिला ने अपने पति और उसकी प्रेमिका को सरेआम जमकर कूट दिया। इस नजारे को देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि पूरे मामले का वीडियो (Pitai Ka Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
बताया जा रहा है कि ये चौंकाने वाला वीडियो (Shocking Video) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है। जहां एक शख्स करवा चौथ के दिन अपनी प्रेमिका को शॉपिंग करा रहा था। अचानक उसकी पत्नी ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद कुछ लोगों के साथ मिलकर पत्नी ने दोनों को जमकर कूट दिया। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह महिला कुछ महिलाओं के साथ मिलकर दोनों की पिटाई कर रही हैं। वहीं, वहां काफी संख्या में लोग भी मौजूद हैं और इस नजारे को देख रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने इस मामले को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो...
पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका को जमकर कूटा
अब इस पूरे मामले को लेकर पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया ये भी जा रहा है कि महिला अपने पति से लड़ाई करके अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। महिला भी अपनी मां के साथ शॉपिंग करने आई थी, तभी उसने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखा। जिसके बाद मामला बिगड़ गया और फिर बवाल मच गया। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं।
