वायरल न्यूज़

हद है! ये कैसा डांस, नाचते-नाचते स्विमिंग पूल में गिर गया कपल, Video में देखें फिर क्या हुआ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 29, 2023, 01:35 PM IST

Couple Dance Video: एक कपल स्विमिंग पूल के किनारे खड़े होकर डांस वीडियो बना रहा था। इस दौरान कपल स्विमिंग पूल में गिर जाता है। कई बार इस तरह की चीजें हादसे में बदल जाती हैं। जिस तरह कपल पानी में गिरता है, इससे पानी का झटका भी लग सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रील्स बनाने के दौरान कपल ने किया ऐसा
  • सीधे पूल के पानी में गिरता है कपल
  • कपल को लग सकता था पानी का झटका

Couple Dance Video: आजकल रील्स बनाने के चक्कर में लोग क्या नहीं करते? सबसे ज्यादा ऊटपटांग हरकतें कपल्स करते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल स्विमिंग पूल के किनारे खड़े होकर डांस वीडियो बना रहा था। इस दौरान कपल स्विमिंग पूल में गिर जाता है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि कपल जानबूझकर पूल में गिरता है। फिलहाल, यह वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स कपल को निशाने पर ले रहे हैं।

वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे

वीडियो में देखा जा सकता है कि बैकग्राउंड में 'नैनो वाले ने छेड़ा मन का प्याला' गाना बज रहा है। इस दौरान कपल स्विमिंग पूल के किनारे खड़े होकर पोज दे रहा होता है। इसके बाद वह सीधे पूल में चला जाता है। सिर्फ यही नहीं यह कपल पानी के भीतर भी पोज देता नजर आता है। कई बार इस तरह की चीजें हादसे में बदल जाती हैं। जिस तरह कपल पानी में गिरता है, इससे पानी का झटका भी लग सकता है। फिलहाल, वीडियो काफी तेजी से देखा जा रहा है। वीडियो को Shivani Patel Nihalani नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article