वायरल न्यूज़

Video: जब दो सांड लड़ रहे हों तो रहिए कोसों दूर, वरना इस लड़की के जैसा पड़ेगा भुगतना, वीडियो देख कांप उठेंगे

Viral Video: एक सांड दूसरे को सड़क पर घसीटने की कोशिश कर रहा होता है। अपनी ताकत आजमाने के क्रम में दोनों एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लेते हैं। जब दोनों सांड लड़ रहे होते हैं, उसी दौरान लड़की स्कूटी लेकर कहीं जा रही होती है।

Image

सांड़ों की लड़ाई (इंस्टाग्राम)

Viral Video: आपने अक्सर देखा होगा कि रोड पर कई बार दो सांड आपस में भिड़ जाते हैं। इस दौरान कोई न कोई उनकी चपेट में आ जाता है। अगर आप कभी भी सांडों को आपस में लड़ते देखें तो उनसे कोसों दूर रहें, वरना आप भी उनकी चपेट में आ सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। आप देख पाएंगे कि दो सांडों की लड़ाई के बीच में एक लड़की आ जाती है। इसके बाद लड़की के साथ बुरा अंजाम होता है।

दो सांडों की लड़ाई के बीच में फंसी लड़की

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो हट्टे-कट्टे और तगड़े सांड़ सड़क के बीचो-बीच लड़ाई कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के सिर से सिर मिलाकर महायुद्ध लड़ रहे होते हैं। इस दौरान एक सांड दूसरे को सड़क पर घसीटने की कोशिश कर रहा होता है। अपनी ताकत आजमाने के क्रम में दोनों एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लेते हैं। जब दोनों सांड लड़ रहे होते हैं, उसी दौरान लड़की स्कूटी लेकर कहीं जा रही होती है। इसी समय दोनों सांड लड़की की स्कूटी में जोरदार टक्कर मारते हैं। देखें वीडियो-

आप देखेंगे कि सांडों की टक्कर से लड़की उछलकर सीधा सड़क पर जा गिरती है। लड़की की स्कूटी बुरी तरह से सड़क पर पलट जाती है। आप देख पाएंगे कि इसके बाद दोनों सांड झगड़ा बंद कर देते हैं। हालांकि, उनके झगड़े से लड़की को बुरी तरह चोट मिलती है। यह नजारा हैरान करने वाला है। इस हैरान करने वाले वीडियो को iamankit.____ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article