वायरल न्यूज़

हिंदू मामा ने हेलिकॉप्टर से कराई मुस्लिम भांजी की विदाई, लोग बोले- ऐसा ही है हमारा हिंदुस्तान

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 13, 2025, 02:55 PM IST

Viral Video Today: हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल पेश करने वाला ये अनोखा मामला उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर का बताया गया है। यहां हिंदू मामा ने अपनी मुस्लिम भांजी को हेलिकॉप्टर से विदा किया।

Image

अनोखे विवाह से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब शेयर किया जा रहा है। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हिंदू-मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल देखने को मिली है। यहां हिंदू मामा ने अपनी मुस्लिम भांजी की शादी में कुछ ऐसा किया कि पूरा विवाह यादगार बन गया। इस विवाह से जुड़े वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया में वायरल है। बताया गया कि मामा ने अपनी भांजी की शादी में ना सिर्फ खूब भात दिया बल्कि विवाह को यादगार बनाने के लिए हेलिकॉप्टर से दुल्हन को विदा किया है।

हेलिकॉप्टर से विदा हुई दुल्हन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुजफ्फरनगर में छपार गांव निवासी आसमा की शादी मेरठ में नानु गांव के शादाब से तय हुई। मगर विवाह में हिंदू-मुस्लिम सौहार्द की अनोखी मिसाल तब देखने को मिली जब दुल्हन आसमा के मुंह बोले हिंदू मामा राहुल ठाकुर ने भात देककर एक मामा होने की रस्में निभाईं। इतनी ही नहीं उन्होंने बाद में अपनी भांजी की विदाई हेलिकॉप्टर से कराकर अनूठी मिसाल पेश की है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

सुख-दुख के साथी हैं दोनों परिवार

राहुल ठाकुर ने कहा कि आसमा उनकी भांजी है और वो उसकी शादी को यादगार बनाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि आसमा के परिवार उनकी पिछली तीन पीढ़ियों से नाता है। उन्होंने कहा कि हम ठाकुर समाज से हैं और आसमान मुस्लिम त्यागी परिवार से हैं। मगर उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा कि दोनों परिवार अलग हैं। उन्होंने आगे कहा कि सुख-दुख में दोनों परिवार साथ खड़े रहते हैं।

मालूम हो कि हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ऐसा ही है मेरा हिंदुस्तान। एक कमेंट में लिखा गया कि यही मेरे देश की खूबसूरती है।। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर abcnewsmedia नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article