Viral Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि तुरंत हंसी छूट जाती है। मगर कई बार नजारे होश उड़ाकर रख देते हैं। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। इसमें ऐसा कुछ नजर आता है जो शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। वीडियो में देखेंगे कि कैसे ट्रेन में सीट ना मिलने पर एक बाबा मकड़ी की तरह चिप गए। बाबाजी ऐसी ही मकड़ी की तरह चिपककर ट्रेन में यात्रा करते हैं।
उल्टा लटक गए बाबा जी
ट्रेन में मकड़ी की तरह चिपककर बाबा का ये वीडिओ अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि ट्रेन का कोच यात्रियों से खचाखच भरा हुआ है। इसमें पैर रखने की भी जगह नजर नहीं आती है। मगर तभी कोच में एक बाबाजी की एंट्री हुई। आगे देखेंगे कि बाबाजी को जब ठीक से खड़े होने के लिए भी सीट नहीं मिली तब उन्होंने गजब का दिमाग लगाया।
इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है सबसे ज्यादा मजेदार भी होने वाला है। इसमें देखेंगे कि बाबाजी सीधे कोच में एक तरफ जाते हैं और रॉड को पकड़कर उल्टा लटकर गए। फ्रेम में ये नजारा देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है। मालूम हो कि हैरान करने वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर sutta_gram नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
