Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे काफी फनी (Funny Dance Video) होते हैं, जिन्हें लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं। जबकि, कुछ मामले यूजर्स का दिल जीत लेते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो (Trending Video) इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें तीन लड़कों ने ऐसा हाहाकारी डांस (Murga Dance Video) किया, जिसे देखकर आपके दिमाग की बत्ती गुल हो जाएगी। आलम ये है कि यह डांस वीडियो (Dance Video) लोगों के बीच छाया हुआ है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर आज कल डांस के वीडियो छाए रहते हैं। इनमें बच्चों से लेकर बूढ़े तक वीडियो शामिल होते हैं। कुछ डांस के वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। हालांकि, कुछ डांस काफी हाहाकारी होते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा डांस देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं बैकग्राउंड में मुर्गा डांस का म्यूजिक बज रहा है। लेकिन, तीन लड़के जमीन खोदने में लगे हैं। जिस तरह तीनों लड़के जमीन को खोद रहे हैं उसे देखकर लोगों ने कहा कि मार्केट में धरती खोद डांस आया है। अब यह डांस गदर मचा रहा है और लोग मजे लेते हुए इसे देख रहे हैं।
डांस से उड़ाया गर्दा
इस डांस वीडियो को देखकर आप भी जरूर झूम रहे होंगे। सोचे रहे होंगे कि इस दुनिया में क्या-क्या देखने को मिलेगा? इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'writer_rohit' नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे हजारों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, सैकडों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि लड़कों ने तो बवाल काट दिया। कुछ का कहना है कि ऐसा हाहाकारी डांस पहली बार देखा है। जबकि, कुछ का कहना है कि फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
