वायरल न्यूज़

Viral Video: दुनियाभर में हो रही इस कबड्डी की चर्चा, महिलाओं ने साड़ी में ही जमकर दी एक-दूसरे को पटखनी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 05:40 PM IST

Kabaddi in Saree Video: इस वीडियो में कुछ महिलाएं साड़ी में कबड्डी खेलती नजर आ रही हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों को खूब मजा आ रहा है। आप देख सकते हैं कि ये महिलाएं साड़ी पहनकर मजे से कबड्डी को एंजॉय भी कर रही हैं और एक दूसरे को पटखनी देकर अंक भी बटोर रही हैंं। यह अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

Image

साड़ी में कबड्डी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ ओलंपिक का वीडियो आया सामने
  • मजे से साड़ी में कबड्डी खेलती दिखीं महिलाएं
  • महिला कबड्डी का यह वीडियो मचा रहा धूम

Kabaddi in Saree Video: कबड्डी बहुत ही जोशीला गेम होता है। जब कबड्डी खेलने जाते हैं तो आमतौर पर खिलाड़ी उछलकूद और दौड़ को ध्यान में रखते हुए उसी तरह के कपड़े पहनते हैंं, जिससे वह इस खेल को एंजॉय कर सकें। क्या आपने कभी किसी को साड़ी में कबड्डी खेलते देखा है।इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ महिलाएं साड़ी में कबड्डी खेलती नजर आ रही हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों को खूब मजा आ रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कबड्डी खेल रही सारी की सारी महिलाएं साड़ी पहनी हुई हैं। यहां तक कि कुछ महिला ने तो कबड्डी खेलने के दौरान अपने सिर पर पल्लू भी रखा हुआ है। आप देख सकते हैं कि ये महिलाएं साड़ी पहनकर मजे से कबड्डी को एंजॉय भी कर रही हैं और एक दूसरे को पटखनी देकर अंक भी बटोर रही हैंं। यह अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। यह नजारा छत्तीसगढ़ से सामने आया है। जहां महिलाओं ने साड़ी में ही कबड्डी में हिस्सा लिया। देखें वीडियो-

छत्तीसगढ़ ओलंपिक का वीडियो

वीडियो को IAS अधिकारी अवनीश शरण ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंंट से शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हम किसी से कम हैं क्या! छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में महिला कबड्डी।’ यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और इसे लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई महिलाओं ने सिर पर बाकायदा पल्ला रखकर यह गेम खेला। साड़ी पहनीं महिलाएं बहुत ही दिलचस्प तरीके से कबड्डी खेलती दिख रहीह हैं। महिलाएं बड़े ही जोश के साथ एक-दूसरे को चुनौती देती भी दिखाई दे रही हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ ओलंपिक 6 अक्टूबर से 6 जनवरी 2023 तक चलेगा।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article