वायरल न्यूज़

Viral Video: ये है दुनिया का सबसे खूबसूरत सांप, सुंदरता देखकर कामदेव भी हो जाएं मोहित!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 01:47 PM IST

Most Beautiful Snake Video: सांप को अपने आसपास देखकर लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। कई लोग तो ऐसे होते हैं, जो सांप का नाम सुन लेने भर से ही पसीना छोड़ देते हैं। इस बीच एक सांप का वीडियो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है।

Image

सफेद सांप (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्यारे सांप का वीडियो हुआ वायरल
  • सांप को देखकर हो जाएंगे मोहित
  • खूबसूरती ऐसी कि कामदेव हो जाएं मोहित


Most Beautiful Snake Video: सांप इस दुनिया में पाए जाने वाले सबसे खतरनाक जीवों में से एक होता है। कई सांप इतने जहरीले होते हैं कि इनके एक डंक से 70 से ज्यादा लोग मौत की नींद सो सकते हैं। वहीं धरती पर कुछ सांप ऐसे पाए जाते हैं, जो अपनी पूंछ से मारकर लोगों की जान ले सकते हैं। सांप को अपने आसपास देखकर लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। कई लोग तो ऐसे होते हैं, जो सांप का नाम सुन लेने भर से ही पसीना छोड़ देते हैं। इस बीच एक सांप का वीडियो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है।

सांप को देखकर हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

इस सांप को आप दुनिया का सबसे खूबसूरत सांप कह सकते हैं। यह सांप किसी जंगल में देखा गया, जिसका वीडियो सामने आते ही लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद रंग का सांप लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। यह सांप इतना खूबसूरत है कि अगर कामदेव भी इस सांप को देख लें तो शायद इस पर मोहित हो जाएं। आपने सोशल मीडिया पर सांपों के बहुत सारे खतरनाक वीडियो देखे होंगे, लेकिन इस प्यारे से खूबसूरत दिखने वाले सांप का वीडियो देखकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। देखें वीडियो-

वीडियो को beautiful_new_pix नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद रंग का एक सांप किसी झाड़ी में खड़ा है। सांप को देखकर डरने वाले लोग भी इस सांप के सुंदर लुक्स पर फिदा हो रहे हैं। शायद आपने भी पहली बार इतना खूबसूरत सांप देखा होगा। इस सांप को देखकर डरने की बजाय आपका मन इसको दुलारने का हो जाएगा। घास में जिस तरह यह सांप अपना फन उठाए खड़ा है, वह काफी आकर्षक लग रहा है। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि यह सांप किस प्रजाति का है, लेकिन यह काफी मोटा ताजा है। इस कारण इसे अजगर के जैसा माना जा सकता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article