वायरल न्यूज़

Viral Video: दूल्हा-दुल्हन से ज्यादा इस कपल के हुए चर्चे, अपने डांस से शादी में लूट ली महफिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 11:04 AM IST

Couple Dance Video: आमतौर पर शादियों में लोग दूल्हा-दुल्हन का डांस देखने का इंतजार कर रहे होते हैं। हालांकि, इस वीडियो में एक कपल ने अपने डांस का हुनर दिखाकर लोगों को तालियां पीटने पर मजबूर कर दिया। आप देख सकते हैं कि जब शादी में डांस परफॉर्मेंस चल रहा होता है तो यह कपल स्टेज पर पहुंच जाता है।

Image

कपल डांस वीडियो (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी में आए कपल ने किया जबरदस्त डांस
  • दूल्हा-दुल्हन की जगह इस कपल के चर्चे
  • अपने डांस से कपल ने लूट ली सारी महफिल

Couple Dance Video: शादी में अक्सर दूल्हा-दुल्हन की ही धूम होती है। हर कोई उनका डांस देखना चाहता है। हालांकि, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन नहीं बल्कि किसी और कपल के चर्चे रहे। इस कपल ने एक तरह से दूल्हा-दुल्हन को गुम सा कर दिया और शादी में पूरी महफिल लूट ली। इस कपल ने स्टेज पर जाकर ऐसा डांस किया, जिसे देखकर हर कोई उनका दीवाना हो गया। आमतौर पर शादियों में लोग दूल्हा-दुल्हन का डांस देखने का इंतजार कर रहे होते हैं। हालांकि, इस वीडियो में एक कपल ने अपने डांस का हुनर दिखाकर लोगों को तालियां पीटने पर मजबूर कर दिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में बहुत ही खूबसूरत कपल आया हुआ है। ये दोनों दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदार थे। आप देख सकते हैं कि जब शादी में डांस परफॉर्मेंस चल रहा होता है तो यह कपल स्टेज पर पहुंच जाता है। इस कपल की खास बात यह है कि इसमें लड़का और लड़की दोनों खूबसूरती में एक-दूसरे से कम नहीं होते हैं। लड़की जहां बेहद ही खूबसूरत लग रही थी, वहीं लड़का भी बहुत हैंडसम था। दोनों स्टेज पर पहुंचकर जबरदस्त डांस करते हैं। देखें वीडियो-

कपल ने डांस ले जीता सबका दिल

दोनों इतना जोरदार डांस करते हैं, जिसे देखकर लगता है कि उन्होंने कहीं से डांस की ट्रेनिंग ली है। इस डांस वीडियो में लड़की की अदाएं और लड़के का स्वैग देखकर वहां मौजूद लोग दोनों के दीवाने हो जाते हैं। दोनों लड़का-लड़की बॉलीवुड के अलग-अलग फेमस गानों पर जबरदस्त डांस करते हैं। कपल पहले 'दिल डूबा दिल डूबा' फिर 'चुरा के दिल मेरा' इसके बाद 'गोरिया चुराना मेरा जिया' गाने पर नाचता दिखाई देता है। दोनों के डांस को देखकर शादी में आए मेहमान काफी एक्साइटेड हो जाते हैं और चीयर करने लगते हैं। इस वीडियो को यूट्यूब (YouTube) पर शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article