वायरल न्यूज़

Video: बाइक से लूटने आए चोर तो गर्लफ्रेंड को छोड़कर भाग गया बॉयफ्रेंड, फिर लुटेरों ने जो किया देख दिल हार बैठेंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 30, 2023, 03:34 PM IST

Viral Video: जैसे ही लुटेरे लड़की से सामान लूटने की कोशिश करते हैं, वैसे ही लड़की का बॉयफ्रेंड अपनी जान बचाकर वहां से भाग जाता है। यह देखकर लड़की को भरोसा नहीं होता है। इसके बाद लुटेरे जो करते हैं, उसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Image

कपल को लूटने आए लुटेरे (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • सामने आया हैरान करने वाला वीडियो
  • कपल को बाइक से लूटने आए थे लुटेरे
  • लुटेरों को देखते ही भाग निकला बॉयफ्रेंड

Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर रोज हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो लोगों को हैरानी में डाल रहा है। यह वीडियो एक लड़की, उसके बॉयफ्रेंड और उन्हें बाइक से लूटने आए लुटेरों से जुड़ा हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की और उसका बॉयफ्रेंड सड़क के किनारे चल रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो लुटेरे उन्हें लूटने आ जाते हैं।

कपल को लूटने आए थे लुटेरे

वीडियो में देख सकते हैं कि जैसे ही लुटेरे उनके पास आकर लड़की से सामान लूटने की कोशिश करते हैं, वैसे ही लड़की का बॉयफ्रेंड अपनी जान बचाकर वहां से भाग जाता है। बॉयफ्रेंड को इस दौरान अपनी गर्लफ्रेंड की परवाह भी नहीं होती है और वह सिर्फ अपने बारे में सोचता है। वह लड़की को लुटेरों के बीच छोड़कर वहां से रफूचक्कर हो जाता है। यह देखकर लड़की को यकीन नहीं होता है। हालांकि, इसके बाद वीडियो में जो देखने को मिलता है, उसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। देखें वीडियो-

वीडियो में सबसे हैरानी वाला पल यहीं देखने को मिलता है। जैसे ही लड़की का बॉयफ्रेंड उसे छोड़कर भागता है, लुटेरों को उस लड़की पर दया आ जाती है। आप देख सकते हैं कि बॉयफ्रेंड के भागते ही लुटेरे लड़की का लूटा हुआ पर्स उसे लौटा देते हैं। यह नजारा देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। वीडियो लोगों के दिल को छू रहा है। वीडियो को @GarufaCapitan नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लड़की का बॉयफ्रेंड बहुत ही ज्यादा डरपोक निकला।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बॉयफ्रेंड से ज्यादा नेक दिल तो वह लुटेरे थे।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article