Teacher Student Dance Video: सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो ने इन दिनों हंगामा मचा रखा है। जिधर देखो उधर यह वीडियो सोशल वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल तो हो ही रहा है, इसके साथ ही जमकर शेयर किया जा रहा है। दरअसल, यह वीडियो एक टीचर और एक स्टूडेंट के डांस का है। वीडियो में एक टीचर अपने स्टूडेंट के साथ गोविंदा के गाने पर ऐसा डांस करता है, जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी है। लोग इस डांस वीडियो को जमकर पसंद कर रहे हैं।
वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे आप
वीडियो में आप देख सकते हैं किसी स्कूल में कोई प्रोग्राम चल रहा है। इस दौरान स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस चल रहा है। आप देख सकते हैं कि सबसे पहले स्टूडेंट डांस करने पहुंचा था। वह स्टेज पर डांस कर ही रहा था कि टीचर वहां पहुंच जाते हैं। इसके बाद गोविंदा का गाना बजने लगता है। फिर दोनों गोविंदा के गाने पर अपने डांस से महफिल में आग लगा देते हैं। आप देख सकते हैं कि टीचर और छात्र की जुगलबंदी देखकर लोग झूम उठते हैं। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि टीचर जैसे ही स्टेज पर आते हैं, छात्र का डांस फीका पड़ जाता है। टीचर अपने डांस स्टेप से धूम मचा देते हैं। लोगों को यकीन नहीं होता है कि टीचर के सामने स्टूडेंट का डांस कुछ भी नहीं लगेगा। सोशल मीडिया पर लोग टीचर की जमकर सराहना कर रहे हैं। टीचर जिस तरह के ठुमके लगा रहे हैं, उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वह गोविंदा के बहुत बड़े वाले फैन हैं। वीडियो अगर खुद गोविंदा देख लें तो शायद टीचर के फैन हो जाएंगे। इस वीडियो को iamadarshag नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
