वायरल न्यूज़

Viral Video: मां ने बेटी के साथ भोजपुरी गाने पर किया इस तरह का डांस, इंटरनेट यूजर्स के बीच शुरू हो गई बहस

Mother Daughter Dance: इस वीडियो में बेटी तो अच्छा डांस करती ही है, लेकिन मां इतना जबरदस्त डांस करती है। जिसने इंटरनेट यूजर्स के बीच बहस छेड़ दी है। आप भी इस वीडियो को देखते रह जाएंगे।

Image

मां-बेटी का डांस (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • मां-बेटी के डांस का वीडियो
  • भोजपुरी गाने पर किया डांस
  • इंटरनेट पर छिड़ गई नई बहस

Mother Daughter Dance: इंटरनेट पर डांस के लाखों-करोड़ों वीडियो अपलोड हैं। इनमें से कुछ वीडियो सिंगल डांस के हैं तो कुछ वीडियो कपल डांस के हैं। ज्यादातर लोगों को कपल डांस के वीडियो पसंद आते हैं। दूसरी तरफ इन दिनों एक ऐसा डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे। यह डांस वीडियो एक लड़की और उसकी मां का है। वीडियो में दोनों मां-बेटी बहुत ही जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।

वीडियो देखकर झूम उठेंगे आप

सबसे जबरदस्त बात यह है कि दोनों मां-बेटी भोजपुरी गानों पर डांस करती नजर आती हैं। इससे भी जबरदस्त बात यह है कि बेटी तो अच्छा डांस करती ही है, लेकिन मां इतना जबरदस्त डांस करती है। जिसने इंटरनेट यूजर्स के बीच बहस छेड़ दी है। यूजर्स कहने लगे हैं कि मां ने डांस में बेटी को फेल कर दिया है। हालांकि, कुछ यूजर्स यह भी कह रहे हैं कि बेटी का डांस ज्यादा अच्छा है। सबसे पहले आप इस डांस वीडियो को देख लीजिए। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि मां और बेटी दोनों ने जींस और व्हाइट शर्ट पहना हुआ है। बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा है। इस दौरान मां-बेटी अपना कमर मटकाती नजर आती हैं। इसके बाद दूसरे शॉट में मां-बेटी साड़ी पहनकर डांस करती नजर आती हैं। सारे वीडियो में एक चीज कॉमन है। दोनों मां-बेटी भोजपुरी गानों पर ही डांस करती दिखती हैं। वीडियो को Jiyariya_ rajput नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article