वायरल न्यूज़

Viral Video: स्टेज टूटा और नीचे गिरने लगी दुल्हन, फिर दूल्हे ने ऐसा कर सबके सामने बन गया हीरो

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 12:55 PM IST

Dulha Dulhan Video: वीडियो में आपको दूल्हे के रूप में एक रियल लाइफ हीरो देखने को मिलेगा, जो अपनी दुल्हन को स्टेज से गिरने से बचाता है। वीडियो ऐसा है जिसे देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि अगर दूल्हा मौके पर नहीं होता तो क्या होता। आप देख सकते हैं कि स्टेज टूट जाता है और दुल्हन नीचे ही गिरने वाली होती है।

Image

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
  • शादी के समय टूट जाता है जयमाला का स्टेज
  • किसी हीरो की तरह दुल्हन को बचाता है दूल्हा

Dulha Dulhan Video: आपने इंटरनेट पर शादी-ब्याह से जुड़े बहुत सारे वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। उसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के दिल को जीत रहा है। इस वीडियो में आपको दूल्हे के रूप में एक रियल लाइफ हीरो देखने को मिलेगा, जो अपनी दुल्हन को स्टेज से गिरने से बचाता है। वीडियो ऐसा है जिसे देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि अगर दूल्हा मौके पर नहीं होता तो क्या होता।

ज्यादातर लोगों की शादी एक ही बार होती है। इसलिए अपनी शादी को खास बनाने के लिए आज कल लोग तरह-तरह की प्लानिंग करते हैं। आपने देखा होगा कि जयमाला के दौरान आजकल तरह-तरह के इंतजाम किए जाते हैं। कुछ ऐसे स्टेज बनाए जाते हैं, जिसमें खड़े होकर जयमाला की रस्म निभाई जाती है। आजकल इलेक्ट्रॉनिक स्टेज का खूब इस्तेमाल होता है। इसमें से कई स्टेज घूमते रहते हैं। इस वीडियो में भी ऐसा ही स्टेज दिखाई दे रहा है। दूल्हा और दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर चढ़ते हैं। इसी दौरान एक गड़बड़ हो जाती है। देखें वीडियोो-

क्या मोमेंट है भाई!

वीडियो में आप दे सकते हैं कि जयमाला के लिए दुल्हन जैसे ही स्टेज पर चढ़ती है, वैसे ही वह गोल-गोल घूमने लगता है। इसी दौरान स्टेज टूट भी जाता है। इसके बाद दुल्हन नीचे ही गिरने वाली होती है कि दूल्हा फिल्मी स्टाइल में उसको बचा लेता है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन को गिरते समय दूल्हा अपनी गोद में उठा लेता है। यह नजारा देखकर वहां मौजूद सारे मेहमान इंप्रेस हो जाते हैं। वीडियो को videonation.teb नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, 'वाह! क्या मोमेंट है भाई..'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article