Viral Video: ‘सोना-बाबू’ वाला बर्थडे कार्ड भेजा गर्लफ्रेंड ने, पढ़ते ही पिता का रिएक्शन वायरल
- Authored by: Monu Jha
- Updated Feb 7, 2026, 09:21 PM IST
Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बेटे की गर्लफ्रेंड का भेजा हुआ ‘सोना-बाबू’ वाला बर्थडे कार्ड पिता पढ़ लेते हैं। कार्ड में लिखी शायरियां और तस्वीरें देखकर पिता के चेहरे के एक्सप्रेशन बदल जाते हैं।
बेटे की गर्लफ्रेंड का ‘सोना-बाबू’ वाला बर्थडे कार्ड पढ़ पिता का रिएक्शन वायरल, देखें वीडियो (Instagram/ _its_hena_25)
Viral Video: दुनिया के दूसरे देशों में ऐसा होता है कि मां-बाप एक उम्र के बाद बच्चों के फैसले या निर्णय में दखलअंदाजी ना के बराबर करते हैं। उन्हें जो अपने भविष्य के लिए ठीक लगता है उसे करने देते हैं लेकिन भारत में इसका उल्टा है। यहां बच्चे चाहे स्कूल में हों या शादीशुदा ही क्यों न हों, माता-पिता उनकी जिंदगी में दिलचस्पी लेते रहते हैं। बच्चों का उठना-बैठना, दोस्ती, मोबाइल पर बातें और घूमना-फिरना सब कुछ पेरेंट्स की नजर में रहता है। खासकर अगर कोई टीनएज बच्चा किसी रिलेशनशिप में हो तो मां-बाप की चिंता और बढ़ जाती है। लड़कियों के साथ-साथ लड़कों पर भी पूरी निगरानी रखी जाती है।
बहन ने चुपचाप भाई की गर्लफ्रेंड का कार्ड पिता को दिखाया
इसी प्राइवेसी और परिवार के मजेदार रिश्तों को दिखाता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बहन अपने भाई की लव स्टोरी का खुलासा अपने पिता के सामने कर देती है। दरअसल भाई की गर्लफ्रेंड ने उसके जन्मदिन पर एक प्यारा सा कार्ड भेजा था। बहन ने वो कार्ड चुपचाप पिता को दिखा दिया और वहीं से कहानी शुरू हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि पिता कार्ड खोलकर जोर-जोर से पढ़ते हैं। कार्ड में बेटे की प्रेमिका ने ‘सोना-बाबू’ के लिए प्यार भरी शायरियां लिखी थीं। पिता एक-एक लाइन पढ़ते जाते हैं और उनके चेहरे के भाव धीरे-धीरे बदलने लगते हैं।
कभी मुस्कान आती है तो कभी गुस्से वाला रिएक्शन नजर आता है। कार्ड में बेटे और उसकी गर्लफ्रेंड की कई तस्वीरें भी लगी होती हैं। पिता शायरियां पढ़ते रहते हैं और पास में बैठी बहन हंसती रहती है। पूरे माहौल में मज़ा और हल्की टेंशन दोनों दिखती है। इसी मजेदार पल को बहन ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। लोग पिता के एक्सप्रेशन और बहन की शरारत पर खूब मजे ले रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर _its_hena_25 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक लाखों लोगों ने देखा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।