वायरल न्यूज़

Viral Video: दुबई की सड़कों पर टाइगर घुमाती नजर आईं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, नजारा देख हलक में अटक जाएगी सांस

इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर टाइगर घुमाती नजर आ रही हैं। ऐसे में ये वीडियो हर किसी को हैरान कर देगा।

Image

टाइगर घुमाती नजर आईं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • टाइगर घुमती दिखी महिला
  • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं नादिया खार
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Social Media Influencer Nadia Khar: सोशल मीडिया पर आपको कई इन्फ्लुएंसर ऐसे मिलेंगे, जिनकी अपनी एक अलग पहचान है, जिससे वे दूसरों से अलग है। यही कारण है कि उनकी प्रसिद्धी लोगों तक है। कुछ ऐसा ही है नादिया खार के साथ भी। नादिया एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। अभी हाल ही में वह दुबई की सड़कों पर एक खूंखार जानवर के साथ नजर आईं, जिसे देखने पर आपका दिल कांप उठेगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नादिया दुबई की सड़क पर टाइगर घुमाती नजर आ रही हैं। इस दौरान टाइगर के गले में एक पट्टा बंधा हुआ है, ऐसे में खूंखार जानवर के साथ उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बता दें, दुबई में कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अपने घर में ही मिनी चिड़ियाघर बना रखा है। जानवरों के प्रति उनका लगाव भी देखा जा सकता है। लोगों का कहना है कि खूंखार जानवरों को पालना और उनके साथ ऐसे टहलना आम बात नहीं है।

सड़क पर टाइगर घुमाती नजर आईं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि आप इतनी खूबसूरत हैं कि मेरी नजर आपसे हटी ही नहीं, मैं बाघ को देख ही नहीं पाया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि बेचारा बाघ, एक कार्टून के साथ कितने शान से चल रहा है। बता दें, इस वीडियो को 'nadiaskhar' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.49 लाख से अधिक लाइक आ चुका है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article