वायरल न्यूज़

Viral: गाजर-मूली की तरह सांप चबाकर खा गई लड़की, नजारा देख सहम उठेगा दिल, देखें वीडियो

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की गाजर-मूली की तरह चबाकर सांप खा रही है। लोगों का कहना है कि कमजोर दिल वालों के लिए ये वीडियो नहीं है।

Image

गाजर-मूली की तरह सांप चबाती लड़की (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • गाजर-मूली की तरह चबाया सांप
  • सांप चबाती हुई लड़की
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Girl Chewed Raw Snakes: दुनियाभर में आपको खाने के शौकीन मिल जाएंगे, जिनका कई सारा वीडियो भी वायरल होता रहता है। इनमें कुछ वेजिटेरियन होते हैं तो कुछ नॉन-वेजिटेरियन। लेकिन चाइना वालों की बात की जाए तो इनकी पसंद अलग ही लेवल की है। ये कब-क्या खाने लग जाए, इनका कोई भरोसा नहीं है। दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की सांप खाती हुई नजर आ रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में एक चाइनीज लड़की सांप खाती हुई आ रही है। प्लेट में रखा सांप मूवमेंट भी कर रहा है। वीडियो में लड़की सांप ऐसे चबा रही है, जैसे कोई गाजर-मूली चबाता है। वीडियो इतना खतरनाक है कि कमजोर दिल वाले ना ही देखे तो बेहतर है। क्योंकि जिस जानवर का नाम सुनकर ही कंपकंपी आ जाती है उसे चबाकर खाना, सुनकर ही अजीब लग रहा है।

गाजर-मूली की तरह सांप खाती दिखी लड़की

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अच्छा हुआ मैं इंडिया में पैदा हुआ हूं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इनके इसी खानपान के चलते नए-नए वायरस आते हैं। बता दें, इस वीडियो को 'asmrmukbangworld' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article