वायरल न्यूज़

Viral Video: इस ड्राइवर के सामने अच्छे-अच्छे ड्राइवर भरेंगे पानी! छोटे बच्चे ने ट्रैक्टर ऐसे दौड़ाया कि लोग बोले...

Tractor Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गांव के खेत में एक छोटा बच्चा पूरे आत्मविश्वास के साथ ट्रैक्टर चलाता नजर आ रहा है। ट्रैक्टर पर दूसरे बच्चे भी बैठे दिखाई देते हैं। बच्चे की ड्राइविंग देखकर लोग हैरान हो रहे हैं, लेकिन इतनी कम उम्र में गाड़ी चलाना खतरनाक और गैरकानूनी भी माना जाता है।

Image

Viral Video: खेत में ट्रैक्टर चला रहा था नन्हा ड्राइवर, देखें वीडियो (फोटो: X/@Whoiamyours)

Viral Video: गांवों में रहने वाले बच्चे अक्सर अपने बचपन के दिनों से ही ही खेती-बाड़ी का माहौल देखते हुए बड़े होते हैं। वे अपने माता-पिता और परिवार के लोगों को खेतों में काम करते हुए देखते हैं और धीरे-धीरे बच्चे कई काम सीख भी जाते हैं। इसी दौरान कुछ बच्चे ट्रैक्टर चलाना भी सीख लेते हैं। हालांकि इतनी कम उम्र में वाहन चलाना सही नहीं माना जाता, क्योंकि इसके लिए ड्राइविंग लाइसेंस और समझदारी दोनों जरूरी होते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा ट्रैक्टर चलाता हुआ नजर आता है। वीडियो देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और कई लोग बच्चे की हिम्मत की तारीफ भी कर रहे हैं।

बच्चा फुल आत्मविश्वास के साथ चला रहा ट्रैक्टर

वीडियो में गांव जैसा माहौल दिखाई देता है। खेत के बीच में एक ट्रैक्टर मिट्टी से लदा हुआ खड़ा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि ट्रैक्टर की ड्राइविंग सीट पर एक छोटा बच्चा बैठा हुआ है और वह बड़े आराम से ट्रैक्टर चला रहा है। उसके साथ कुछ और बच्चे भी ट्रैक्टर पर बैठे दिखाई देते हैं, जो इस सवारी का मजा ले रहे हैं। बच्चा जिस आत्मविश्वास के साथ ट्रैक्टर चला रहा है, उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वह काफी समय से ड्राइविंग कर रहा हो। उसकी पकड़ और अंदाज देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स मजाक में उसे “पैदाइशी ड्राइवर” भी कह रहे हैं। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींच रहा है।

हजारों लोगों ने अभी तक देखा वीडियो

हालांकि यह वीडियो देखने में भले ही दिलचस्प लगे, लेकिन इतनी कम उम्र में वाहन चलाना सुरक्षित नहीं है। बिना लाइसेंस के किसी भी तरह का वाहन चलाना कानून के खिलाफ होता है। साथ ही इससे बच्चे की सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है। इसलिए विशेषज्ञ और पुलिस भी यही सलाह देते हैं कि बच्चों को गाड़ी चलाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @Whoiamyours नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे अभी तक 33 हजार से ज्यादा बार देखा गया है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद आप क्या सोचते हैं?

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article