वायरल न्यूज़

Viral Video: सुंदर लड़की को पास में बैठा देखकर कंट्रोल नहीं कर पाया लंगूर का बच्चा, मास्क खिसकाकर कर लिया Kiss

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 05:41 PM IST

Ape Kiss Girl Video: पत्थर पर बैठा लंगूर का बच्चा लड़की के और नजदीक आ जाता है। लड़की भी लंगूर के बच्चे को खिलाने के लिए उसके पास बैठ जाती है। आप देख सकते हैं कि लड़की लंगूर के बच्चे को कुछ खाने के लिए देती है। तभी लंगूर का बच्चा लड़की को पकड़कर ऐसी हरकत कर देता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।

Image

लंगूर का वीडियो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर हैरान करने वाला वीडियो
  • वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे आप
  • लंगूर के बच्चे ने लड़की के साथ की ऐसी हरकत

Ape Kiss Girl Video: लंगूर बड़े ही शरारती होते हैं। लंगूर के मन में चीजों को जानने की बड़ी उत्सुकता होती है। इन दिनों एक लंगूर के बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लंगूर का बच्चा एक खूबसूरत लड़की को अपने पास बैठा देखकर कंट्रोल नहीं कर पाता है। इसके बाद वह ऐसी हरकत कर देता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। इस वीडियो को देखकर कई लोगों की हंसी नहीं रुक रही है, वहीं कई लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि लंगूर के बच्चे को ऐसा सिखाया किसने।

लंगूर के बच्चे ने की शर्मनाक हरकत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की किसी लंगूर और उसके बच्चे के पास बैठी है। वीडियो में लड़की का फेस नजर नहीं आ रहा है, लेकिन साइड से देखने पर ही पता चल रहा है कि लड़की काफी स्मार्ट है। इसी बीच पत्थर पर बैठा लंगूर का बच्चा लड़की के और नजदीक आ जाता है। लड़की भी लंगूर के बच्चे को खिलाने के लिए उसके पास बैठ जाती है। आप देख सकते हैं कि लड़की लंगूर के बच्चे को कुछ खाने के लिए देती है। तभी लंगूर का बच्चा लड़की को पकड़कर ऐसी हरकत कर देता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि लड़की जैसे ही लंगूर के बच्चे के पास बैठती है। लंगूर का बच्चा लड़की का सिर पकड़कर अपनी तरफ खींचता है और फिर उसके चेहरे से मास्क नीचे कर उसे Kiss कर लेता है। लंगूर की इस हरकत को देखकर लड़की भी शॉक्ड रह जाती है। लड़की को यकीन ही नहीं होता है कि लंगूर का बच्चा ऐसी हरकत भी कर सकता है। इसका वीडियो ashiq.billota नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी कंट्रोल नही कर पा रहे हैंं। एक यूजर ने लिखा, 'आज की जनरेशन के बच्चे कुछ ज्यादा ही एडवांस होते हैं।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article