Sabji Wale Ka Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसी-ऐसी चीजें वायरल हो जाती हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। इसी कड़ी में एक सब्जीवाले का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान हैं। क्योंकि, यह कोई आम सब्जीवाला नहीं है बल्कि हेलमेट लगाकर ठेले पर सब्जी बेचता है। इस बात पर हो सकता है आपको भी यकीन ना हो रहा हो, लेकिन वीडियो (Trending Video) देखकर एक पल के लिए जरूर सोच में पड़ जाएंगे।
वायरल वीडियो (Sabji Wale Ka Viral Video) में आप देख सकते हैं एक सब्जीवाला हेलमेट पहने हुए ठेला लेकर सड़क पर जा रहा है। तभी रास्ते में एक पुलिसवाला उसे मिल जाता है। पुलिसवाले ने सब्जीवाले को रोककर पूछा कि हेलमेट क्यों पहने हुए हो। इस पर सब्जीवाले ने कहा कि जुर्माने के डर से ऐसा कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत होती है। सब्जीवाला यहां तक कहता है कि पुलिसवाले बिना हेलमेट के लोगों को रोक रही है। लिहाजा, मैंने ये हेलमेट पहन लिया, जिससे मुझे कोई रोके नहीं। इसके बाद पुलिसवाला उस सब्जीवाले को समझाता है कि हेलमेट केवल टू व्हीलर वालों के लिए जरूर है। आप केवल सड़क किनारे सही से चलें। पुलिसवाले ने खुद ही इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो...
सब्जीवाले का अनोखा अंदाज
इस पुलिसवाले का नाम भागवत प्रसाद पांडेय है। उन्होंने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ' डर नहीं, जागरूकता चाहिए'। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अब तक चार लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 14 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, 21 से ज्यादा लोगों ने वीडियो को रिट्वीट किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं, तो कुछ लोग पुलिसवाले की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि इसे कहते हैं पुलिसवालों का खौफ।
